Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य

हमें फॉलो करें Numerology 2024 Mulank 9
Numerology 2024 Mulank 9
Annual Horoscope 2024 of Radix Mulank 9 : अंक शास्त्र के अनुसार वर्ष 2024 का जोड़ 8 बन रहा है जो कि शनि का अंक है। इसमें 2 चंद्र का और 4 राहु का अंक है। इसलिए इस वर्ष को शनि के कारण जहां स्थायित्व वाला वर्ष माना जा रहा है वहीं चंद्र एवं राहु के कारण उतार-चढ़ाव भरा वर्ष कहा जा रहा है। यदि आपका मूलांक 9 है तो यह मंगल का अंक है। जानिए वर्ष 2024 का भविष्यफल।
 
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है तो मूलांक 9 है)
 
भविष्यफल : 9 है तो मंगल, 18 है तो मंगल के साथ सूर्य और शनि और 27 है तो मंगल के साथ चंद्र और केतु का भी प्रभाव रहेगा। जन्म दिनांक 9 है तो यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला है, 18 है तो मिले जुले प्रभाव वाला वर्ष रहेगा और 27 है तो इस वर्ष परेशानियां खड़ी हो सकती है।
 
शिक्षा : पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह दिखाई दे सकते हैं जिसका नकारात्मक असर आपकी शिक्षा पर पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह वर्ष अच्‍छा है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले सफल होंगे।
 
नौकरी : प्राइवेट जॉब वालों को फायदा होगा लेकिन सरकारी नौकरी में चुनौती भरा वर्ष रहेगा। प्रमोशन अथवा स्थानांतरण के लिए की जा रही कोशिश कामयाब हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को सुधारना होगा। 
व्यापार : खुद पर विश्वास रखकर धैर्य के साथ किया गया काम अच्छे परिणाम देगा। नया स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो थोड़ी ज्यादा मेहनत से सफल हो जाएंगे।
 
रिलेशनशिप : प्रेम और दाम्पत्य संबंधी मामलों में यह साल मिले जुले असर वाला रहेगा, बेहतर होगा कि रिश्तों के बीच पैसा और अहंकार के बीच में न लाएं। अन्यथा दोनों के बीच दोनों के बीच बहस या मतभेद होने की आशंका है। विवाह आदि से संबंधित मामलों के लिए साल अच्छा है। पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा।
 
सेहत : स्वास्थ्य के दृष्टिकोण यह वर्ष थोड़ा सा कमजोर रहने वाला है। चोट लगने या मांसपेशियों आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं।
 
खास अंक : साल 2024 में आप पर मुख्य रूप से 1, 2, 4, 8 और 9 अंकों का विशेष प्रभाव रहेगा।
 
शुभ दिन : मंगलवार और गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ है।
 
शुभ रंग : शुभ रंग हल्का सफेद, पीला, गुलाबी और क्रीम है।
 
रत्न : मूंगा या पुखराज।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lal Kitab Rashifal 2024: मीन राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय