Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमावस्या 2018 : किस महीने कब होगी अमावस्या, जानिए...

हमें फॉलो करें अमावस्या 2018 : किस महीने कब होगी अमावस्या, जानिए...
* 2018 में कब-कब है अमावस्या, जानिए वर्षभर की तिथियां?
 
धार्मिक एवं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हर माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन प्रेतात्माएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं इसीलिए चौदस और अमावस्या के दिन बुरे कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखने में हमारी भलाई है और इन दिनों विशेषकर धार्मिक कार्यों तथा मंत्र जाप, पूजा-पाठ आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
 
पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए इस दिन पितृ तर्पण, स्नान-दान आदि करना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है। यहां आपके लिए प्रस्तुत है वर्ष 2018 में आने वाली अमावस्या तिथियों की सूची। 
 
 वर्ष 2018 की अमावस्या लिस्ट :
 
1. मंगलवार, 16 जनवरी 2018 : माघ कृष्ण अमावस्या (मौनी अमावस्या)।
 
2.  गुरुवार (बृहस्पतिवार), 15 फरवरी 2018 : फाल्गुन अमावस्या।
 
3.  शनिवार, 17 मार्च 2018 : चैत्र अमावस्या (शनि अमावस्या)।
 
4. सोमवार, 16 अप्रैल 2018 वैशाख अमावस्या (सोमवती अमावस्या)।
 
5. मंगलवार, 15 मई 2018 : ज्येष्ठ अमावस्या (प्रथम)।
 
6. बुधवार, 13 जून 2018 : ज्येष्ठ अमावस्या (द्वितीय)।
 
7. शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 : आषाढ़ अमावस्या।
 
8. शनिवार, 11 अगस्त 2018 : श्रावण अमावस्या (शनि अमावस्या)।
 
9. रविवार, 9 सितंबर 2018 : भाद्रपद अमावस्या।
 
10. मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 : अश्विन अमावस्या (सर्वपितृ अमावस्या)।
 
11. बुधवार, 7 नवंबर 2018 : कार्तिक अमावस्या (दीपावली)।
 
12. शुक्रवार, 7 दिसंबर 2018 : मार्गशीर्ष अमावस्या।

-आरके
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...