Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बुरा समय होगा खत्म...नहाने के पानी से चमक सकता है सौभाग्य, जानिए रोचक जानकारी

हमें फॉलो करें बुरा समय होगा खत्म...नहाने के पानी से चमक सकता है सौभाग्य, जानिए रोचक जानकारी
नहाने की क्रिया हम सभी खुशी से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नहाने के पानी में कोई विशेष सामग्री मिलाने से किस्मत चमक सकती हैं। 
 
रोज नहाने से पहले पानी में थोड़ी-सी इलायची और केसर मिलाकर स्नान करने से आपका बुरा समय धीरे-धीरे दूर हो सकता हैं।
 
पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से मनुष्य को लम्बी आयु प्राप्त होती है। साथ ही शारीरिक बल भी प्राप्त होता है।
पानी में तिल डालकर स्नान करने से महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-समृद्धि का आगमन बना रहता है।
 
रोज नहाने के पानी में थोड़ा-सा घी मिलाकर स्नान करने से स्वस्थ शरीर और सुंदर त्वचा की प्राप्ति होती है।
 
नहाने के पानी में रोज सुगंधित वस्तुएं जैसे फुल, चंदन आदि मिलाकर स्नान करने से धन संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती है।
नहाते समय करें मंत्रों का जप
 
शास्त्रों में दिन के सभी आवश्यक कार्यों के लिए अलग-अलग मंत्र बताए गए हैं। नहाते समय भी हमें मंत्र जप करना चाहिए। स्नान करते समय किसी मंत्र का पाठ किया जा सकता है या कीर्तन या भजन या भगवान का नाम लिया जा सकता है। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
 
नहाते समय इस मंत्र का जप करना श्रेष्ठ रहता है।
 
मंत्र: गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिंधु कावेरी जलस्मिन्सन्निधिं कुरु।।
 
नदी में नहाते समय पानी पर ॐ लिखें
 
यदि कोई व्यक्ति किसी नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ॐ लिखकर पानी में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से नदी स्नान का पूर्ण पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती है। इस उपाय से ग्रह दोष भी शांत होते हैं। यदि आपके ऊपर किसी की बुरी नजर है तो वह भी उतर जाती है।

webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छोटी सी राई हर संकट को रोके, पढ़ें 5 बड़े काम के टोटके