Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जुलाई 2018 : क्या लाया है यह माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों के सितारे

हमें फॉलो करें जुलाई 2018  : क्या लाया है यह माह आपके लिए, जानिए 12 राशियों के सितारे
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* जुलाई माह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए
 
मेष : यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। किसी अनजान से मुलाकात होगी और अच्छी दोस्ती होने के योग हैं।
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : यह माह ठीक-ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी। भाई को तकलीफ रहेगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पिता से सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं, ध्यान देना होगा।
 
दि. 4, 20 शुभ हैं, 25 अशुभ है।
राम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ होगी।
 
दि. 3, 12 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
शिवशक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : यह माह पारिवारिक क्लेश वाला हो सकता है। भाई-बंधु से जमीन-जायदाद को लेकर छोटे झगड़े हो सकते हैं। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कृषि में लाभ होगा। किसी तीर्थ की यात्रा होगी।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
श्रीरामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
कन्या : यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से परेशानी आएगी। जीवनसाथी से साथ मिलेगा।
 
दि. 10, 19 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
राधाकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : यह माह नौकरी में पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने साथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए कार्य की शुरुआत होगी। बाहर जाने के योग बनेंगे।
 
दि. 4, 16 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
वृश्चिक : यह माह शारीरिक-मानसिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होगी। पत्नी के भाग्य से थोड़ा सुधार होगा। नए कार्यों में रुकावट आएगी।
 
दि. 5, 14 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
राम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
 
धनु : यह माह परिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। रुके हुए कार्य होंगे। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की उन्नति होगी।
 
दि. 9, 18 शुभ हैं, 12 अशुभ है।
शनि जाप लाभप्रद रहेगा।
 
मकर : यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान से दोस्ती होगी, आर्थिक परेशानी दूर होगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
कुंभ : यह माह आय में वृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पत्नी को कार्य में रुकावट आएगी। दोस्त से सहयोग प्राप्त होगा। भाई के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी।
 
दि. 12, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।
 
मीन : यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। माता को शारीरिक तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जुलाई 2018 : मौसम, देश विदेश और व्यापार में मंदी-तेजी..जानिए कैसा होगा यह माह