Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

हमें फॉलो करें Shash and Gaj Kesari Raj Yog

WD Feature Desk

, शनिवार, 4 मई 2024 (11:45 IST)
Shash and Gaj Kesari Raj Yog
Shash and Gaj Kesari Raj Yog: 01 मई को बृहस्पति ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया है और अब 08 मई को चंद्रमा भी इसी राशि में गोचर करने वाले हैं। दोनों के एक ही राशि में होने से गज केसरी योग बना है वहीं कुंभ राशि में शनि के विराजमान होने के चलते शश महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है। सूर्य और शुक्र के मेष राशि में होने से शुक्र आदित्य योग का निर्माण भी हुआ है। मंगल और राहु के मीन में होने से अंगारक योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार ग्रह नक्षत्रों की यह स्थिति करीब 100 साल बाद देखने को मिली है। 
वृषभ राशि : शश और गजकेसरी योग के चलते आपको महा लाभ मिलने वाला है। गजकेसरी योग जहां आपके लग्न भाव में हैं वहीं शश योग दशम भाव यानी कर्म भाव में बना है। इससे जहां करियर, नौकरी और व्यापार में लाभ होगा वहीं आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। 
 
मकर राशि : शश योग आपने धन भाव में बना है। इससे अचानक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और यात्रा का योग भी बनेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आपकी कार्य योजना सफल होगी।
कुंभ राशि : आपके लग्न भाव में शश राजयोग का निर्माण होना बहुत शुभ है। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि के प्रबल योग है। गज केसरी योग के चलते व्यापार में दोगुना लाभ कमाएंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ सुखद समय गुजारेंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Varuthini ekadashi 2024: वरुथिनी व्रत का क्या होता है अर्थ और क्या है महत्व