Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीली अपराजिता के हेल्थ बेनिफिट्स

हमें फॉलो करें नीली अपराजिता के हेल्थ बेनिफिट्स
, शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (15:24 IST)
Health Benefits of Neeli Aparajita: अपराजिता सफेद और नीले रंग के फूलों वाली होती है। नीले फूल वाली अपराजिता भी दो प्रकार की होती है:- 1. इकहरे फूल वाली और 2. दोहरे फूल वाली। नीली अपराजिता आसानी से मिल जाती है। इसमें बरसात के सीजन में फलियां और फूल लगते हैं। अक्सर सुंदरता के लिए इसके पौधे को बगीचों में लगाया जाता है।
 
नीली अपराजिता के हेल्थ बेनिफिट्स:
  1. इम्यूनिटी बढ़ाने भी सहायक है। 
  2. वजन घटान में भी सहायक है।
  3. ब्लड प्रेशर को कम करती है।
  4. इसके साथ ही यह क्रोनिक डिजीज से बचाती है।
  5. यह बुद्धि या दिमाग और स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाली है।
  6. यह सूजन तथा जहर को दूर करने वाली भी मानी जाती है।
  7. यह मूत्रदोष और आंवयुक्त दस्त दूर करने में असरकारक मानी गई है।
  8. बुद्धि बढ़ाने वाली, कंठ को शुद्ध करने वाली, आंखों के लिए उपयोगी होती है।
  9. आयुर्वेद के अनुसार यह सफेद दाग और कोढ़ जैसे चर्मरोग में लाभदायक है।
  10. पाचन तंत्र को ठीक करती है और यह भी माना जाता है कि यह कैंसर जैसे रोग क जोखिम को कम करती है।
सूचना : आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही नीली अपराजिता का प्रयोग और उपयोग किया जाना चाहिए।
 
ज्योतिष लाभ : यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। नीली अपराजिता का पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है। इसके फूल जिसके भी घर-आंगन में खिलते हैं, वहां हमेशा शांति और समृद्धि का निवास होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अपराजिता के पौधे को घर की पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में लगाना चाहिए। उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को ईशान कोण कहते हैं। यह दिशा देवी देवताओं और भगवान शिव की दिशा मानी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुड कोलेस्ट्रोल के लिए 8 फ़ूड हैं काम के