Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या होता है eyebrow lamination? क्यों है ये इतना ट्रेंड में?

हमें फॉलो करें what is eyebrow lamination
what is eyebrow lamination
आइब्रो हमारे चेहरे का खास फीचर होती हैं। हर महिला को घनी और शार्प आइब्रो पसंद होती है। आइब्रो के ज़रिए आपके चेहरे का लुक काफी बदल जाता है। आपने भी पार्लर वाली से कई बार पतली आइब्रो के लिए भैंस की होगी। दरअसल बढ़ती उम्र के साथ हमारी आइब्रो पतली होने लगती है और ऐसा अधिकतर लोगों के साथ होता है। पर आपने अधिकतर सेलेब्रिटी की आइब्रो घनी और शार्प देखि होंगी। वो मेकअप नहीं बल्कि आइब्रो लेमिनेशन होता है। दूसरों शब्दों में इसे परमानेंट मेकअप भी कहते हैं क्योंकि यह एक तरह का परमानेंट मेकअप ट्रीटमेंट है। चलिए जानते हैं eyebrow lamination से जुड़ी सभी जानकारी के बारे में...
 
क्या होता है eyebrow lamination?
आइब्रो लेमिनेशन एक semi-permanent procedure है यानी यह पूरी तरह से परमानेंट मेकअप ट्रीटमेंट की केटेगरी में नहीं आता है। अगर आपकी आइब्रो बहुत ज्यादा पतली हो गई है तो आप यह ट्रीटमेंट करवा सकते हैं। इस प्रोसीजर में आइब्रो को कलर करना या माइक्रो ब्लेडिंग जैसी प्रोसेस शामिल नहीं होती है। आपको आइब्रो लेमिनाशन कराने के बाद रोज़ जेल लगाने की ज़रूरत होगी। साथ ही फ्यूचर में भी आपको यह प्रोसेस दोबारा करानी होगी ताकि आपको बेहतर रिजल्ट मिले। 
webdunia
कैसे होती है आइब्रो लेमिनेशन?
  • सबसे पहले आपकी आइब्रो पर क्रीम लगाई जाती है जो आपके बालों को लिफ्ट करती है। 
  • इसके बाद आपकी आइब्रो के बालों को ऊपर की तरफ ब्रश किया जाता है। 
  • ब्रश करने के बाद आपकी आइब्रो पर neutralizer लगाया जाता है जिससे आपके बाल सील हो जाएं।
  • इसके बाद आपकी आइब्रो पर तेल लगाया जाता है जिससे आपकी आइब्रो ड्राई न हो। 
  • इस पूरी प्रोसेस में करीब 1 घंटे का समय लगता है। 
क्या है आइब्रो लेमिनेशन के फायदे?
  • आइब्रो लेमिनेशन से आपकी आइब्रो को सही शेप मिलता है।
  • साथ ही आइब्रो पतली होने की समस्या से राहत मिलती है। 
  • आपकी आइब्रो में गैप को भरता है। 
क्या हैं आइब्रो लेमिनेशन के साइड इफेक्ट्स?
  • आपको आइब्रो में सूजन की समस्या हो सकती है।
  • साथ ही आपको रेडनेस या irritation भी हो सकता है।
  • साथ ही आपको दाने उठने की समस्या भी हो सकती है। 
  • सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन 7 तरीकों से पहचानें vitamin D की कमी को