Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष

हमें फॉलो करें निक जोनास से शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में आए ये पुरुष
, सोमवार, 18 जुलाई 2022 (11:15 IST)
प्रियंका चोपड़ा से शादी करने के पहले निक जोनास से आठ महिलाओं के साथ डेटिंग की तो दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा ने भी निक को बराबरी की टक्कर दी। प्रियंका की लाइफ में निक के पहले 6 पुरुष आए और सातवें नंबर के निक से उन्होंने शादी की। 
 
1) असीम मर्चेण्ट 
प्रियंका लाइफ में असीम सबसे पहले आए। बात तब की है जब प्रियंका मॉडलिंग कर रही थीं। जैसे ही प्रियंका को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला उन्होंने असीम से नाता तोड़ लिया। असीम बेहद आहत हुए। उन्होंने अपनी और प्रियंका के बीच घटी घटनाओं पर आधारित एक फिल्म '67 डेज़' बनाने की घोषणा भी की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। 

webdunia

 
2) अक्षय कुमार 
अंदाज, मुझसे शादी करोगी, वक्त- रेस अगेंस्ट टाइम जैसी फिल्में साथ-साथ करते प्रियंका और अक्षय कब नजदीक आ गए पता ही नहीं चला। स्क्रीन पर भी दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लगती थी। मामला इसलिए बिगड़ा क्योंकि अक्षय शादीशुदा थे। ट्विंकल खन्ना के कानों तक जब बात पहुंची तो उन्होंने न केवल अक्षय की खबर ली बल्कि प्रियंका के साथ अक्षय के काम करने पर भी बैन लगा दिया और यह जोड़ी टूट गई। 

webdunia

 
3) हरमन बावेजा 
इसके बाद प्रियंका की लाइफ में हरमन बावेजा की एंट्री हुई। फिल्म निर्माता हैरी बावेजा के पुत्र हरमन तब बॉलीवुड में कदम रखने के तैयारियां कर रहे थे। उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी 2050 में करीना कपूर को हीरोइन चुना गया। करीना ने ऐन मौके पर फिल्म छोड़ी तो प्रियंका ने यह फिल्म की। फिल्म फ्लॉप रही। प्रियंका और हरमन ने एक और फिल्म साथ की, लेकिन नतीजा वही रहा। आखिर फ्लॉप हरमन और प्रियंका अलग हो गए। 

webdunia

 
4) शाहिद कपूर
शाहिद कपूर का नाम उस समय चर्चा में आया जब इनकम टैक्स के अधिकारियों ने प्रियंका के घर छापा मारा और शाहिद ने दरवाजा खोला। यह रोमांस सोडे में उठे बुलबुले की तरह साबित हुआ। 

webdunia

 
5) शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को बेहद चाहते हैं और उनका नाम किसी हीरोइन से नहीं जुड़ा सिवाय प्रियंका के। कहते हैं कि साथ में फिल्म करते-करते दोनों एक-दूजे को पसंद करने लगे। बॉलीवुड की गॉसिप्स में रूचि लेने वाले करण जौहर तक बात पहुंची तो वे गौरी के साथ खड़े हो गए और शाहरुख को फटकार लगवा दी। इसके बाद शाहरुख ने भी प्रियंका के सामने फिल्म करना बंद कर दिया। 
 
6) टॉम हिडलस्टॉन 
एक पार्टी के बाद टॉम और प्रियंका खुले आम फ्लर्टिंग करते दिखे। हाथों में हाथ लिए घूम रहे थे, सेल्फी-सेल्फी खेल रहे थे, नंबरों का आदान-प्रदान भी हुआ। प्रियंका ने जब कह दिया कि वे एक अमेरिकन के साथ रोमांस कर रही हैं तो अफवाहें तेज हो गईं, लेकिन जल्दी ही थम गई। 

webdunia

 
7) निक जोनास 
गाला 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास के साथ एंट्री ली तो सभी की गर्दन उनकी ओर घूम गईं। जल्दी ही दोनों हर जगह साथ दिखने लगे। निक को लेकर प्रियंका भारत आईं। परिवार से मिलवाया तो दोनों का रोमांस सुर्खियां बटोरने लगा। आखिरकार दोनों प्रियंका ने निक को अपना जीवन साथी चुन लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब प्रियंका चोपड़ा ने किया पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन