Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म कलाकारों के वास्तविक नाम

हमें फॉलो करें फिल्म कलाकारों के वास्तविक नाम
नाम में क्या रखा है। भले ही ऐसा कहा जाता हो, लेकिन फिल्म इण्डस्ट्री में नाम की बहुत अहमियत है। कइयों ने नाम बदले और सफलता हासिल कर ली। अंधविश्वास की मारी फिल्मी दुनिया में इसीलिए नाम को महत्व दिया जाता है। आइए बात करते हैं उन कलाकारों की जिनके वास्तविक नाम कुछ और है। 

अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव भाटिया है।
webdunia
webdunia

शिल्पा शेट्टी का वास्तविक नाम अश्विनी शेट्टी है। टीनएज में उन्होंने न्यूमरोलॉजिस्ट की सलाह पर नाम शिल्पा रख लिया। 
webdunia

रणवीर सिंह का वास्तविक नाम रणवीर सिंह भावनानी है।
webdunia

अजय देवगन का वास्तविक नाम विशाल देवगन है।
webdunia

वे काजोल मुखर्जी हैं, लेकिन फिल्मों में आने के पूर्व सरनेम हटा कर काजोल बन गईं।
webdunia

जॉन अब्राहम का वास्तविक नाम फरहान है। बाद में पिता की सलाह पर वे जॉन बन गए।
webdunia

फिल्मों में आने से पूर्व दुनिया इन्हें रीमा लांबा के नाम से जानती थी।


webdunia

क्या आप यकीन करेंगे कि सनी लियोन का वास्तविक नाम करणजीत कौर वोरा है।
webdunia

कैटरीना तुरकोट्टे बोलने में कठिनाई महसूस होती है, इसलिए वे कैटरीना कैफ बन गईं।
webdunia

सुपर स्टार राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है।
webdunia

मिथुन चक्रवर्ती का रियल नेम गौरांग चक्रवर्ती है।
webdunia

भानुरेखा गणेशन को दुनिया रेखा के नाम से जानती है।
webdunia

सनी देओल का वास्तविक नाम अजयसिंह देओल है।
webdunia

विजयसिंह देओल बन गए बॉबी देओल।
webdunia

धरमसिंह देओल को अपना नाम लंबा लगा तो उन्होंने नाम रख लिया धर्मेन्द्र।
webdunia

टाइगर श्रॉफ का वास्तविक नाम है हेमंत जय श्रॉफ।
webdunia

सुपरहीरो रजनीकांत का वास्तविक नाम है शिवाजीराव गायकवाड़।
webdunia

धर्म देवदत्त पिशोरीमल आनंद कुछ ज्यादा बड़ा लग रहा था, इसलिए वे देवानंद बन गए।
webdunia

युसूफ खान बन गए दिलीप कुमार।
webdunia

राज कपूर का पूरा नाम रणबीर राज कपूर है। संभवत: पोते रणबीर का नाम इसी से लिया गया है। 
webdunia

ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी का वास्तविक नाम हेमामालिनी चक्रवर्ती है।
webdunia

जिया खान का वास्तविक नाम नफीसा खान है। 
webdunia

कुलभूषण पंडित बन गए राजकुमार।
webdunia

गोविंदा आहूजा ने सरनेम हटाकर सिर्फ नाम रख फिल्मों में आना उचित समझा।
webdunia

जीतेन्द्र का फिल्मों में आने के पूर्व रवि कपूर नाम था।
webdunia

जयकिशन श्रॉफ बन गए जैकी श्रॉफ।
webdunia

ऋतु चौधरी का सुभाष घई ने नया नाम दिया महिमा चौधरी। 
webdunia

सुनील कपूर बन गए शक्ति कपूर।
webdunia

हरीहर जेठालाल जरीवाला को दुनिया संजीव कुमार के नाम से जानती है।
webdunia

मनोज कुमार का वास्तविक नाम हरिकृष्ण गोस्वामी है।
webdunia

नाना पाटेकर का वास्तविक नाम विश्वनाथ पाटेकर है।
webdunia

प्राणकृष्ण सिकंद पूरा नाम है प्राण का।
webdunia

मंदाकिनी का वास्तविक नाम यास्मिन जोसेफ है। 
webdunia

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का वास्तविक नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी है। 
webdunia

मीना कुमारी का वास्तविक नाम महजबीन बानो है।
webdunia

नरगिस का वास्तविक नाम फातिमा रशीद है।
webdunia

किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था।
webdunia

गोवर्धन असरानी ने नाम हटा लिया और सरनेम को ही नाम बना लिया।

webdunia

शशिकला शेषाद्रि नाम थोड़ा अजीब लगा तो बन गईं मीनाक्षी ‍शेषाद्रि। 
webdunia

मनोज तुली ने फिल्मों में आने के पूर्व अपना नाम बदल कर कुमार गौरव कर लिया।
webdunia

क्या आप जानते हैं कि गुरुदत्त का वास्तविक नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण है।
webdunia

अशोक कुमार का वास्तविक नाम कुमुदलाल गांगुली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज रितिक रोशन हंस रहे होंगे और आमिर रो रहे होंगे...