Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बॉलीवुड 2017: अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

हमें फॉलो करें बॉलीवुड 2017: अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड

समय ताम्रकर

2017 में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण तो गायब सी रही। आलिया ने एक फिल्म में चमक दिखाई। अनुष्का, कंगना, श्रद्धा, कैटरीना सहित अन्य अभिनेत्रियों का कैसा रहा यह साल... एक नजर। 
 
आलिया भट्ट 
काम करने की रफ्तार को आलिया भट्ट ने थोड़ा धीमा किया है। वे नई बातें सीख रही हैं। जिंदगी का आनंद उठा रही हैं। इस वर्ष आलिया की एक ही फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' रिलीज हुई और यह फिल्म सुपरहिट रही। आलिया की लोकप्रियता दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़ रही है और उम्मीद की जाती है कि आगे भी उनके अभिनय से सजी उम्दा फिल्म देखने को मिलेंगी। 
रिलीज : 1 (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
ब्लॉकबस्टर : 0
सुपरहिट : 1 
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 0 

अनुष्का शर्मा 
webdunia
2017 को अनुष्का शर्मा ताउम्र याद रखेंगी क्योंकि विराट कोहली के साथ चल रहे लंबे समय के रोमांस को उन्होंने शादी में तब्दील कर लिया। हां, अभिनय के क्षेत्र में वे खास हासिल नहीं कर पाईं। उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही नहीं चली। 'फिल्लौरी' की तो वे निर्माता भी हैं। कुछ अलग करने की कोशिश की, लेकिन बात जम नहीं पाई। 'जब हैरी मेट सेजल' में वे अपने पहले हीरो शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आईं, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म में कोई रूचि नहीं ली। 
रिलीज : 2 (‍फिल्लौरी, जब हैरी मेट सेजल)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0  
फ्लॉप : 2  

प्रियंका चोपड़ा 
webdunia
प्रियंका चोपड़ा भारत में तभी दिखाई देती हैं जब हॉलीवुड से उन्हें छुट्टी मिलती है। उनकी कोई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। हॉलीवुड मूवी 'बेवॉच' जरूर डब होकर रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर प्रियंका बड़ी-बड़ी बातें करती थीं, लेकिन फिल्म टांय-टांय फिस्स साबित हुई। निर्माता के रूप में वे सक्रिय हैं और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में बना रही हैं। 
रिलीज : 1 (बेवॉच)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0  
फ्लॉप : 1 

कैटरीना कैफ 
webdunia
रणबीर कपूर से ब्रेक-अप होने के बाद कैटरीना ने फिर से अपने करियर में मजबूती से पांव जमा लिए हैं। ये बात और है कि सफल फिल्म का चेहरा उन्होंने अरसे से नहीं देखा। अटकी-लटकी फिल्म 'जग्गा जासूस' इस साल रिलीज हुई और साल की बुरी तरह फ्लॉप फिल्मों में इसका नाम शामिल हो गया। वर्ष के अंत में 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई है और उम्मीद है कि कैटरीना को सफलता हाथ लगेगी। 
रिलीज : 2 (जग्गा जासूस, टाइगर जिंदा है)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0 
औसत : 0  
फ्लॉप : 1 

श्रद्धा कपूर 
webdunia
श्रद्धा कपूर का करियर अचानक ठहर सा गया है। चर्चाओं से वे दूर हो गई हैं। इस वर्ष उनकी तीन फिल्में प्रदर्शित हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर खास हलचल नहीं मचा पाई। ओके जानू फ्लॉप रही। हाफ गर्लफ्रेंड की खूब चर्चा थी, लेकिन औसत सफलता ही दर्ज करा पाई। हसीना पारकर के लिए श्रद्धा ने खूब पसीना बहाया, लेकिन सब व्यर्थ गया।  
रिलीज : 3 (ओके जानू, हाफ गर्लफ्रेंड, हसीना पारकर)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0   
औसत : 1   
फ्लॉप :  2

सनी लियोनी
webdunia
अब सनी लियोनी को फिल्मों में गानों के लिए ही लिया जाने लगा है ताकि दर्शक सनी की मादक अदाएं देख पाएं। रईस, बादशाहो, भूमि जैसी फिल्मों में उन पर गाने फिल्माए गए। नूर में छोटा सा रोल अदा किया। बतौर हीरोइन 'तेरा इंतजार' रिलीज हुई, लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का ही इंतजार रहा। 
रिलीज : 1 (तेरा इंतजार)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 0   
फ्लॉप : 1   

जैकलीन फर्नांडिस 
webdunia
जैकलीन की दो फिल्में रिलीज हुईं। एक हिट रही और दूसरी फ्लॉप। इससे जैकलीन के करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ता क्योंकि फिल्मों में वे महत्वहीन रोल निभाते हुए ही नजर आती हैं। जरूरत है जैकलीन को अभिनय में सुधार की ताकि उनका करियर लंबा खींच सके। 
 
रिलीज : 2 (ए जेंटलमैन, जुड़वा 2)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 1
औसत : 0   
फ्लॉप : 1

सोनाक्षी सिन्हा 
webdunia
सोनाक्षी सिन्हा की चमक फीकी पड़ती जा रही है। बड़े स्टार्स के साथ उनकी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं। नायिका प्रधान 'नूर' उनकी इस वर्ष रिलीज हुई, लेकिन बेनूर रही। 'इत्तेफाक' से बहुत आशाएं थीं, लेकिन कामयाबी वैसी नहीं मिली।  
रिलीज : 2 (नूर, इत्तेफाक)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0  
औसत : 1   
फ्लॉप : 1  

विद्या बालन 
webdunia
विद्या अब उन फिल्मों में ही नजर आती हैं जिसकी कहानी उनके इर्दगिर्द घूमती है। 'बेगम जान' असफल रही जबकि 'तुम्हारी सुलु' हिट रही। हिट/फ्लॉप से ज्यादा तो उन्हें इस समय बढ़ते वजन ने परेशान कर रखा है। 
रिलीज : 2 (बेगम जान, तुम्हारी सुलु)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 1   
औसत : 0   
फ्लॉप : 1  

दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण तो गायब सी चल रही हैं। 2016 में उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। 2017 में वे एकमात्र हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ झेंडर केज़ में वे दिखाई दीं जो कि असफल रही। राब्ता में एक गाना उन्होंने किया। रणवीर सिंह के साथ रोमांस का सिलसिला जारी रहा। 'पद्मावती' का इस वर्ष रिलीज न होना दीपिका के लिए खट्टी याद छोड़ गया। 
रिलीज : 1 (XXX: रिटर्न ऑफ झेंडर केज़)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 0   
फ्लॉप : 1  

कंगना रनौट  
webdunia
कंगना रनौट अभिनय से ज्यादा ऊर्जा रितिक रोशन से लड़ने में गंवा रही हैं। सिमरन के रिलीज के वक्त गड़े मुर्दे उखाड़ने पर उनकी ही आलोचना हुई कि फिल्म को चर्चा में लाने के लिए वे यह हथकंडा अपना रही हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। जिस रंगून पर वे इतना इतराती थीं उसने बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगा और कंगना की बोलती बंद हो गई। 
रिलीज : 2 (रंगून, सिमरन)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0    
औसत : 0   
फ्लॉप : 2  

भूमि पेडनेकर  
webdunia
भूमि पेडनेकर चुपचाप इस वर्ष दो सफल फिल्मों का हिस्सा बन गईं। अक्षय कुमार के साथ की गई 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' सुपरहिट रही। शुभ मंगल सावधान ने भी सफलता हासिल की। विशेष बात यह कि दोनों ही फिल्मों में भूमिका को अपने अभिनय के जौहर दिखाने के भरपूर अवसर मिले और उन्होंने दर्शा दिया कि वे काबिल अभिनेत्री हैं।  
रिलीज : 2 (टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 1 
हिट : 1     
औसत : 0   
फ्लॉप : 0  

कृति सेनन 
webdunia
कृति सेनन के लिए राहत की बात यह है कि 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्म और रोल के जरिये उन्होंने साबित किया कि वे अभिनय भी कर सकती हैं। यह फिल्म औसत रही। 'राब्ता' को लेकर रिलीज के पहले खूब हो-हल्ला था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सन्नाटा था। 
रिलीज : 2 (राब्ता, बरेली की बर्फी)
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 0      
औसत : 1    
फ्लॉप : 1   

तापसी पन्नू
webdunia
पिंक के जरिये चर्चा में आई तापसी पन्नू की इस वर्ष अलग-अलग मिजाज की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन सिर्फ जुड़वा 2 ही सफल रही, जिसमें करने के लिए तापसी के पास ज्यादा कुछ नहीं था। नाम शबाना में तापसी को बेहतरीन रोल मिला, लेकिन फिल्म विफल रही। 
रिलीज : 4 (रनिंग शादी, द गाज़ी अटैक (डब), नाम शबाना, जुड़वा 2 )
ब्लॉकबस्टर : 0  
सुपरहिट : 0
हिट : 1       
औसत : 1    
फ्लॉप : 2    

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन निभाएंगे बालासाहेब ठाकरे की भूमिका!