Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमाचल प्रदेश आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए इतने रुपए

हमें फॉलो करें हिमाचल प्रदेश आपदा में प्रभावित लोगों की मदद के लिए आमिर खान ने आगे बढ़ाया मदद का हाथ, दान दिए इतने रुपए

WD Entertainment Desk

, रविवार, 24 सितम्बर 2023 (11:49 IST)
aamir khan : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। आमिर अक्सर मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाते रहते हैं। अब आमिर खान हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं।
 
हिमाचल प्रदेश में आए विनाशकारी भूस्खलन से हुए नुकसान को देखते हुए आमिर खान ने आपदा से तबाह हुए परिवारों की मदद के लिए राहत कोष में दान दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुलासा किया कि आमिर खान ने राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई आपातकालीन सहायता योजना, आपदा राहत कोष 2023 में 25 लाख रुपए का दान दिया है। 
 
खबरों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुपरस्टार को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमिर खान की सहायता से राहत देने के काम में मदद मिलेगी जिससे प्रभावित परिवारों को आपदा के बाद उबरने में मदद करना है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर इन दिनों पर्दे के पीछे सक्रिय है। उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'दीया और बाती हम' एक्ट्रेस प्रियंका सिंह बनीं मां, यह रखा बेटी का नाम