Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

अभिषेक 'हाउसफुल 3' का भी हिस्सा रहे थे

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 6 मई 2024 (18:06 IST)
Abhishek Bachchan in Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की सभी फिल्मों ने दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया हैं। फैंस लंबे समय से 'हाउसफुल 5' का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार और रितेश देशमुख का नाम पहले ही फंफर्म हो चुका है। 
 
अब 'हाउसफुल 5' में एक और एक्टर की एंट्री हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी इस फिल्म में दर्शकों को गुदगुदाते नजर आएंगे। अभिषेक 'हाउसफुल 3' का भी हिस्सा रहे थे। एक्टर ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद अपनी खुशी जाहिर की है। 
 
अभिषेक बच्चन ने कहा, हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, इसका हिस्सा बनना मेरे लिए घर वापसी जैसा है। साजिद के साथ काम करना मेरे लिए खुशी का विषय है। मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए उत्सुक हूं। 
 
webdunia
उन्होंने कहा, मैं अपने प्रिय मित्र तरूण मनसुखानी के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं दोस्ताना के बाद दोबारा उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। यह बहुत मजेदार होने वाला है। 
 
बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख 'हाउसफुल' के पहले पार्ट्स से इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हुए हैं। 'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन