Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की कहानी हुई लीक, इस मुद्दे पर आधारित है फिल्म!

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की कहानी हुई लीक, इस मुद्दे पर आधारित है फिल्म!

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (12:07 IST)
Akshay Kumar OMG 2 story leaked: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'ओएमजी 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। हाल ही में इस ‍फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर रिलीज के बाद कई लोगों ने 'ओएमजी 2' के जरिए धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने 'ओमएजी 2' को फिलहाल सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था।
 
सेंसर बोर्ड ने 'ओएमजी 2' को वापस रिव्यू कमेटी के पास भेजा है। वहीं अब फिल्म की कहानी भी लीक हो गई है। खबरों के अनुसार 'ओएमजी 2' की कहानी होमोफोबिया पर बेस्ड है। ये कहानी इंडियन स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूरी करने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार एक रेडिट यूजर ने 'ओएमजी 2' की कहानी का खुलासा किया है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि फिल्म की कहानी एक गे लड़के के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे कॉलेज में स्टूडेंट्स काफी बुली करते हैं। इस सब से परेशान होकर वह लड़का आत्महत्या कर लेता है। 
 
पोस्ट में बताया गया है कि इस घटना से आहत होकर कॉलेज के प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी सेक्स एजुकेशन अनिवार्य करवाने की कोशिश में जुट जाते हैं। इसका विरोध धार्मिक लोग करते हैं और इसे ईश्वर की रचना के खिलाफ मानते हैं। इसके बाद भगवान शिव बने अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी की मदद करते हैं।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'ओएमजी 2' की कहानी कितनी सच है यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पैपराजी को आलिया भट्ट ने हाथ से उठाकर दी चप्पल, एक्ट्रेस के सादगी भरे अंदाज पर फैंस हुए फिदा