Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी को एक साल पूरा होने पर विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का और खुद की खास तस्वीरें

हमें फॉलो करें शादी को एक साल पूरा होने पर विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का और खुद की खास तस्वीरें
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले वर्ष 11 दिसम्बर को इटली में शादी की थी। इस शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। 
webdunia
शादी को एक वर्ष पूरा हो गया है और विराट ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी और अनुष्का की खास तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटो शादी के समय की है जिसमें विराट और अनुष्का नजर आ रहे हैं। 
webdunia
एक फोटो में अनुष्का की मांग विराट भर रहे हैं। एक फोटो में दोनों फेरे ले रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री इन फोटो में साफ नजर आ रही हैं। 
webdunia
विराट ने ट्विटर पर लिखा है कि विश्वास नहीं हो रहा है कि एक साल हो गया है। ऐसा लगता है कि कल की ही बात हो। समय तेजी से उड़ रहा है। मेरी दोस्त और सोलमेट को हैप्पी एनिवर्सरी। हमेशा के लिए मेरी अनुष्का शर्मा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करारा सुपरहिट जोक : एक और मौका दीजिए ना