Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अर्जुन रामपाल की मां का कैंसर से निधन

हमें फॉलो करें अर्जुन रामपाल की मां का कैंसर से निधन
, सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (15:07 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल का 67 वर्ष की उम्र में रविवार, 28 अक्टोबर की सुबह निधन हो गया। ग्वेन रामपाल लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से जुझ रही थी। उन्हें ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर था। 
 
अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा न्यू वर्ली से निकाली, जिसमें कई बॉलीवुड के सितारे नजर आए। अर्जुन की मां के अंतिम संस्कार में उनकी पूर्व पत्नी मेहर जेसिया, उनकी दोनों बेटियां महिका और मायरा रामपाल भी मौजूद थे। 
 
इसके अलावा अर्जुन की कथित गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस भी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी नजर आईं। अर्जुन की मां के अंतिम संस्कार में फिल्म पलटन में उनके को-स्टार हर्षवर्धन राणे भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड किम शर्मा के साथ शरीक हुए।
 
4 साल पहले ग्वेन रामपाल ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी का शिकार हो गई थीं। कुछ दिन पहले अर्जुन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां को कैंसर हुआ था लेकिन ठीक होने के 10 महीने बाद फिर से कैंसर हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी नहीं करेंगे अर्जुन-मलाइका, लेकिन डेटिंग रहेगी जारी