Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो, सुसाइड करने के कुछ घंटों पहले किया था शेयर

हमें फॉलो करें वायरल हुआ आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो, सुसाइड करने के कुछ घंटों पहले किया था शेयर

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 मार्च 2023 (15:17 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन से हरकोई हैरान है। आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। आकांक्षा का आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' 26 मार्च की सुबह ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ रिलीज हुआ है। आकांक्षा के इतना बड़ा कदम उठाने पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है।

 
आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर अपने डांस वीडियो शेयर करती हैं। सुसाइड करने के कुछ घंटों पहले ही आकांक्षा ने भोजपुरी सॉन्ग 'हिलोरे मारे' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह काफी खुश नजर आ रही हैं। अब आकांक्षा का यह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
फैंस और सेलेब्स आकांक्षा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मिस यू।' एक अन्य ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा क्या से क्या हो जाता है पलभर में।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी क्वीन... आपकों हमेशा याद करूंगा।'
 
आकांक्षा दुबे भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं। हालांकि एक्ट्रेस का पूरा परिवार मुंबई में रहता है। आकांक्षा ने कई हिट फिल्मों और वीडियो सॉन्ग में काम किया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आमिर खान के बेटे जुनैद और खुशी कपूर के हाथ लगा एक और प्रोजेक्ट, तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में साथ आएंगे नजर!