Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bigg Boss 17 : वॉयलेंस की वजह से शो से बाहर हुए तहलका, फूट-फूटकर रोए अभिषेक और अरुण

हमें फॉलो करें Bigg Boss 17 : वॉयलेंस की वजह से शो से बाहर हुए तहलका, फूट-फूटकर रोए अभिषेक और अरुण

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (15:36 IST)
bigg boss 17 promo : सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। इस 'वीकेंड का वार' में सलमान खान की जगह करण जौहर शो को होस्ट करने पहुंचे हैं। वहीं शो में एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी होने वाला है। सनी आर्या उर्फ तहलका को उनके उग्र स्वभाव की वजह से शो से बाहर कर दिया गया है।
 
हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में करण जौहर सभी को तहलका को शो से निकालने का फैसला सुनाते दिख रहे हैं। वीडियो में करण कहते हैं, तहलका आपको अभी तक कितनी वॉर्निंग मिली, कितनी बार आप इस घर में एग्रेसिव हुए हैं। इसपर तहलका करण को सॉरी बोलते हैं।
 
इसपर करण कहते हैं मुझे नहीं चाहिए सॉरी, किसी को नहीं चाहिए सॉरी, बार-बार लगातार आप यह करते नजर आ रहे हैं। कोई सफाई नहीं चाहिए। बिग बॉस के घर का अहम नियम का उल्लघंन करने के कारण आपको इस घर से निकाला जा रहा है।
 
तहलका के बाहर जाने का फरमान सुनकर सभी घरवाले फूट-फूटकर रोने लगते हैं। तहलका के बेस्ट फ्रेंड अरुण हाथ जोड़ते हुए कहते हैं, बिग बॉस प्लीज मेरे भाई को एक आखिरी मौका दे दों। इसके बाद अभिषेक भी तहलका को पकड़ रोने लगते हैं। वो कहते हैं, बिग बॉस मैं एलिमिनेशन नहीं चाहता हूं। प्लीज सॉरी।
 
बता दें कि बीते दिनों तहलका और अभिषेक कुमार के बीच झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया था। तहलका ने अभिषेक की टी शर्ट पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेताजी का चुनावी वादा : अब बिकास होगा