Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बाबा निराला बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज आश्रम 4

आश्रम 4' बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली थी

हमें फॉलो करें बाबा निराला बनकर फिर लौटेंगे बॉबी देओल, इस दिन रिलीज होगी वेब सीरीज आश्रम 4

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 17 फ़रवरी 2024 (12:06 IST)
Web Series Aashram 4: बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' के तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। फैंस 'आश्रम 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बॉबी 'आश्रम 4' से एक बार फिर बाबा निराला बनकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 
 
अब 'आश्रम 4' को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है। 'आश्रम 4' बीते साल ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारण यह रिलीज नहीं हो सकी। अब खबर आ रही है कि यह सीरीज इस साल दिसंबर के आखिरी में रिलीज हो सकती है।
 
webdunia
वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी देओल, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार और ईशा गुप्ता सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
 
निर्देशक प्रकाश झा की सीरीज 'आश्रम सीजन 1' 28 अगस्त 2020 को रिलीज किया गया था। इसके बाद 11 नवंबर 2020 को 'आश्रम सीजन 2' रिलीज किया गया। वहीं 'आश्रम 3' को लंबे इंतजार के बाद 3 जून 2022 को रिलीज किया गया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटी ईशा देओल के तलाक के फैसले से दुखी हैं पिता धर्मेंद्र, दोबारा विचार करने की दी सलाह!