Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटी जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की बोनी कपूर ने की जमकर तारीफ, कही यह बात

दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते और बी-टाउन की पार्टियों में साथ नजर आते हैं

हमें फॉलो करें बेटी जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की बोनी कपूर ने की जमकर तारीफ, कही यह बात

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (14:44 IST)
Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते काफी समय से जाह्नवी का नाम शिखर पहाड़िया संग जुड़ रहा हैं। दोनों अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते और बी-टाउन की पार्टियों में साथ नजर आते हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की है। 
 
वहीं अब बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी जाह्नवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बात की है। बोनी ने बताया कि वह हमेशा से जानते थे कि शिखर हमेशा जाह्नवी के साथ रहेगा, वो कभी उसका एक्स नहीं बनेगा।
जूम को दिए इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा, शिखर मुझे पसंद है। यहां तक की कई साल पहले, जब जाह्नवी उसके साथ नहीं थी, लेकिन तब भी मैं उसके साथ फ्रेंडली था। मुझे कहीं ना कहीं पता था कि वो जाह्नवी का एक्स नहीं बन सकता। वो हमेशा साथ था। 
 
बोनी कपूर ने कहा, जब कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षमता में आपके लिए होता है, चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे वह जाह्नवी के लिए हो, चाहे वह अर्जुन के लिए हो, वह सभी के प्रति मित्रतापूर्ण होता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे सेट अप में उनके जैसा व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं।
 
बता दें कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप की खबरें एक्ट्रेस के बॉलीवुड में डेब्यू से पहले से सामने आती रही है। बीच में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें सामने आई थी, बाद में शिखर और जाह्नवी के बीच सब ठीक हो गया। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द साबरमती रिपोर्ट के ट्रेलर रिलीज के बाद राशि खन्ना की स्क्रिप्ट चॉइस की हो रही तारीफ