Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न अर्जुन को लेकर फिल्म बनाऊंगा और न जाह्नवी को लेकर!

हमें फॉलो करें न अर्जुन को लेकर फिल्म बनाऊंगा और न जाह्नवी को लेकर!
बोनी कपूर ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कहा था कि वह अपने बेटे अर्जुन कपूर और बेटी जाह्नवी कपूर को एक साथ एक फिल्म में कास्ट करने की इच्छा रखते है। बोनी कपूर ने कहा थी वैसे भी बॉलीवुड में काफी समय हो गया है जब एक भाई बहन के रिश्ते पर एक अच्छी कहानी आई हो तो हो सकता है कि मैं ऐसी ही किसी कहानी के साथ वापसी करूं और उसमें अर्जुन और जाह्नवी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई दें। 
 
हालांकि अब बोनी ने कहा है कि यह महज एक इच्छा थी जो उन्होंने सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर शेयर की थी। बोनी कपूर ने कहा कि, मेरे पास अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर को एक साथ कास्ट करने की अभी कोई ठोस योजना नहीं है। यह उन इच्छाओं में से एक थी, जो मेरे दिमाग में आई थी। 
 
webdunia
अर्जुन और अंशुल, बोनी कपूर की पहली पत्नी से हुए बच्चे है। वहीं, जाह्नवी और खुशी उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी से हुई बेटीयां हैं। बोनी कपूर के सभी बच्चो में काफी अच्छी बनती हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से अर्जुन और अंशुला ने जाह्नवी और खुशी का काफी ध्यान रखा है।
 
हाल ही में काफी विद करण शो में अर्जुन और जाह्नवी के बीच की स्पेशल बॉडिंग देखने को मिली थी। अर्जुन और जाह्नवी दोनों अपने रिश्त के बारे में बात करते दिखाई दिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीजा-साली का चटपटा चुटकुला : सबसे मशहूर चीज़ क्या है?