Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दीपिका और रणवीर की शादी से टूटा इस किरदार का दिल

हमें फॉलो करें दीपिका और रणवीर की शादी से टूटा इस किरदार का दिल
बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी शादी से फिल्म 'जीरो' के कैरेक्टर बउआ सिंह का दिल टूट गया हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को इटली में कोंकणी रीति-रिवाज से शादी कर अपने 6 साल लंबे रिलेशनशिप की एक नई शुरुआत की है। 
 
webdunia
दीपवीर की शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला चल पड़ा, लेकिन इस शादी से बउआ सिंह दुखी नजर आए और उन्होंने ट्वीट करके अपना दर्द भी बयां किया।
 
webdunia
बउआ ने टि्वटर पर लिखा कि उमर तो आज पूरी ही खत्म हो गई गुड्डू, दीपिका पादुकोण ने कर ली शादी। लेगा क्या लिटिल लिटिल। बउआ सिंह शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' का मुख्य किरदार है। बउआ बौने होने के कारण अपनी शादी न होने से परेशान है। 
 
webdunia
बउआ सिंह का टि्वटर पर ऑफिशियल अकाउंट बनाया गया है। इस अकांउट से कई मजेदार ट्वीट कर 'जीरो' का प्रमोशन किया जा रहा है। हाल ही में चिल्ड्रेन्स डे के मौके पर भी ट्वीट करके सभी को शुभकामनाएं दी थी। 
 
अब रणवीर और दीपिका 15 नवंबर को एक बार फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को किस करते रहे