Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण

हमें फॉलो करें शादी के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण
एक तरफ जहां यह पता चला है कि दीपिका पादुकोण अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी करने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ यह भी पता चल है कि दीपिका अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ फिल्म भी करने वाली हैं। आखिर फिल्म कौनसी होगी यह तो नहीं पता चला था। इसकी जानकारी करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 6' में दीपिका पादुकोण की तरफ से मिली थी। 
 
दीपिका और रणबीर की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। 'तमाशा' उनकी आखिरी फिल्म थी। अब वे जल्द ही एक और फिल्म में नज़र आएंगे। दीपिका और रणबीर जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की आने वाली फिल्म में साथ नज़र आ सकते हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। साथ ही इसमें अजय देवगन भी होंगे और उम्मीद है कि यह उनके प्रोडक्शन हाउस की ही फिल्म होगी।  
 
रणबीर कपूर और अजय देवगन का काफी समय पहले एक पिक्चर सामने आया था जिसमें वे लव रंजन के साथ कुछ बातें कर रहे थे। इसी  फिल्म में अब दीपिका पादुकोण को जोड़ा गया है। अब रणबीर-दीपिका की जोड़ी है तो मज़ा तो आना ही है। खास बात यह है कि दीपिका और रणबीर अब बहुत अच्छे दोस्त हो चुके हैं और अपनी हिस्ट्री भूलकर बड़े परदे पर कैमिस्ट्री बनाने में लगे हुए हैं। 
 
अजय देवगन, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म साल 2019 में फ्लोर पर जाएगी और 2020 के क्रिसमस तक रिलीज़ हो जाएगी। फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट भी जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। अब देखते हैं 2018 में रणवीर से शादी के बाद दीपिका रणबीर के साथ कितनी अच्छी कैमिस्ट्री बनाती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंधाधुन और बधाई के हिट होते ही आयुष्मान को आया बड़ी फिल्म का ऑफर, नुसरत भरुचा होंगी हीरोइन