Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या जाह्नवी ने गुप‍चुप तरीके से की सगाई? सामने आया एक्ट्रेस की डायमंड रिंग का सच

हमें फॉलो करें क्या जाह्नवी ने गुप‍चुप तरीके से की सगाई? सामने आया एक्ट्रेस की डायमंड रिंग का सच

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (17:52 IST)
janhvi kapoor engaged rumoured: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहता है। अपने फिल्मी करियर में जाह्नवी का नाम कई लोगों संग जुड़ जाता है। इन दिनों जाह्नवी कपूर शिखर पहाड़िया संग डेटिंग की खबरों को लेकर छाई हुई है।
 
जाह्नवी और शिखर पहाड़िया अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में जाह्नवी अपने कथित बॉयफ्रेंड संग तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन करने भी पहुंची थीं। वहीं अब खबरें सामने आ रही है कि दोनों का रिश्ता एक कदम आगे बढ़ चुका है। 
 
दअरसल, खबरें वायरल हो रही है कि जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग गुपचुप सगाई कर ली है। इस बात की चर्चा तब शुरू हुई जब तिरुपति मंदिर से जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
 
इस वीडियो में जाह्नवी पर्पल और सिल्वर कलर की साड़ी पहने नजर आ रही थक्षं। इस दौरान जाह्नवी ने रिंग फिंगर में डायमंड की रिंग भी पहनी हुई थी। वहीं शिखर पहाड़िया ट्रेडिशनल व्हाइट वेष्टि और अंगवस्त में दिखाई दिए।  
 
जाह्नवी की रिंग फिंगर में अंगूठी नजर आने के बाद यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने सीक्रेट सगाई कर ली है। यूजर्स सोशल मीडिया पर कमेंट करके इसकी चर्चा कर रहे थे। लेकिन अब जाह्नवी की अंगूठी के पीछे का सच भी सामने आ गया है। 
 
webdunia
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक सोर्स ने जाह्नवी जान्हवी कपूर अकसर अपनी मां श्रीदेवी की जयंती पर उन्हें सम्मानित करने के लिए तिरुमाला मंदिर जाती हैं। लेकिन इस साल वो 13 अगस्त को मंदिर नहीं जा सकीं, क्योंकि वो भोपाल में अपनी फिल्म उलझ की शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग से लौटने के बाद, उन्होंने मंदिर का दौरा ज़रूर किया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने अंगूठी समेत अपनी मां के गहने पहने थे। उनकी सगाई की अफवाहें पूरी तरह से बकवास हैं।
 
जाह्नवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास जूनियर एनटीआर के साथ 'देवरा' और अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मिया छोटे मिया' भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

द फ्रीलांसर वेबसीरिज के एक्टर नवनीत मलिक कहते हैं नीरज पांडे को एक्टर की नस पकड़ना आता है