Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर की एक्ट्रेस की हत्या

हमें फॉलो करें लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर की एक्ट्रेस की हत्या

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (16:42 IST)
मनोरंजन जगत से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रिया झारखंड के एक लोकल सीरियर 'वह चलचित्र' की एक्ट्रेस थीं।

पुलिस के मुताबिक हावड़ा जिले में बुधवार तड़के राजमार्ग पर लुटेरों ने रिया कमुारी के परिवार पर हमला कर दिया और लूटपाट का विरोध करने पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार और अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर कोलकाता जा रही थीं।
 
रिया के पति प्रकाश कुमार एक फिल्म निर्माता हैं। पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार महिषरेखा के पास सुबह करीब 6 बजे रुके। इसी बीच 3 लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे। जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन्हें गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।
 
प्रकाश कुमार अपनी पत्नी को कार तक ले गए और मदद की तलाश में लगभग 3 किलोमीटर तक इधर-उधर भटकते रहे। कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उन्होंने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश की, उनकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रिया के पति से पूछताछ कर ली है और चूंकि बेटी बहुत छोटी है, हम उससे बाद में बात कर सकते हैं, क्योंकि हम उसे और परेशान नहीं करना चाहते।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थर्टी फर्स्ट मनाने के लिए सबसे अच्छी 10 जगह