Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'सिंघम अगेन' से करीना कपूर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अवनी बाजीराव सिंघम बनकर मचाएंगी तहलका

हमें फॉलो करें 'सिंघम अगेन' से करीना कपूर का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, अवनी बाजीराव सिंघम बनकर मचाएंगी तहलका

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 8 नवंबर 2023 (16:36 IST)
Kareena Kapoor in Singham 3: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म से लेडी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दीपिका पादुकोण और एसीपी सत्या के किरदार में टाइगर श्रॉफ और सिम्बा के रूप में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया था।
 
फिल्म से वीर सूर्यवंशी के रूप में अक्षय कुमार का लुक भी रिवील कर दिया गया है। वहीं अब 'सिंघम अगेन' से करीना कपूर का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। रोहित शेट्टी ने करीना कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
'सिंघम अगेन' में करीना कपूर अवनी बाजीराव सिंघम के किरदार में नजर आने वाली हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में करीना हाथों में गन लिऐ नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार करीना भी फिल्म में एक्शन करती दिखेंगी। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, मिलिए सिंघम के पीछे की ताकत से.. अवनी बाजीराव सिंघम। हमने पहली बार 2007 में एक साथ काम किया था... अब तक 3 ब्लॉकबस्टर गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, सिंघम रिटर्न। और अब हम अपने चौथे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सिंघम अगेन... 16 साल लंबा जुड़ाव। कुछ भी नहीं बदला है, बेबो अभी भी वैसी ही है, सरल, प्यारी और मेहनती।
 
बता दें कि 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन एक बार फिर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी दिखेंगे। फिल्म 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'एनिमल' ने तोड़ा 'जवान' का रिकॉर्ड, अमेरिका में 888 स्क्रीन पर होगी रिलीज