Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या रवीना की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे मलाइका के बेटे अरहान खान? साथ में हुए स्पॉट

रवीना टंडन की बेटी राशा और मलाइका अरोरा के बेटे अरहान को हाल ही में मीडिया के कैमरे से बचते देखा गया।

हमें फॉलो करें Arhaan And Rasha

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 3 जनवरी 2024 (14:54 IST)
  • राशा हाल ही अरबाज की दूसरी शादी में हुई थीं शामिल
  • हाल ही में राशा और अरहान को साथ में स्पॉट किया गया
  • वीडियो वायरल होने के बाद राशा और अरहान के अफेयर की चर्चा शुरू हुई
 
Arhaan Khan Rasha Thadani Viral Video: अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान संग दूसरी शादी रचाई है। अरबाज की पहली मलाइका अरोरा संग हुई थी, जिससे उनका एक बेटा अरहान खान भी है। अरहान भी अपने पिता की दूसरी शादी में शामिल हुए थे। वहीं अब अरहान अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
चर्चा है कि अरहान रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज की शादी में दोनों साथ में पोज देते नजर आए थे। वहीं अब अरहान और राशा को साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
वायरल हो रहे वीडियो में अरहान और राशा तेजी से अपनी कार की ओर जाते दिख रहे हैं। दोनों मीडिया के कैमरे बचते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स दोनों के डेटिंग की बातें करने लगे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rasha (@rashathadani)

एक यूजर ने लिखा, 'रवीना और अरबाज अपनी शादी में डांस कर रहे हैं, यह समझाइए।' एक अन्य ने लिखा, 'क्या वे डेटिंग कर रहे हैं?' 
 
बता दें कि राशा थडानी जल्द ही अभिषेक कपूर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इस फिल्म से अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी डेब्यू कर सकते हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवादों में घिरी संदीप सिंह की 'सफेद', कुछ देशों में फिल्म पर लगा प्रतिबंध