Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

21 साल की हुईं Nysa, काजोल और अजय देवगन ने बेटी पर लुटाया प्यार

हमें फॉलो करें 21 साल की हुईं Nysa, काजोल और अजय देवगन ने बेटी पर लुटाया प्यार

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 20 अप्रैल 2024 (16:44 IST)
Nysa Devgn Birthday: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की लाड़ली बेटी नीसा 21 साल की हो गई हैं। नीसा ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा हो, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। नीसा की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
 
नीसा के बर्थडे के मौके पर काजोल और अजय ने अपनी बेटी पर जमकर प्यार लुटाया है। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीसा संग तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट भी शेयर किया है।  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल ने नीसा की बेहद की ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में नीसा अपने पेट डॉग के साथ फन करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 21 साल मुबारक हो डार्लिंग। अपनी जिंदगी में हमेशा ऐसे ही हंस्ते और मुस्कुराते रहो। जान लो कि तुम्हें हमेशा और हमेशा प्यार किया जाता है। वैसे आखिरी तस्वीर वही है जैसे मैं तुम्हें अधिकतर दिनों में देखती हूं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

वहीं अजय देवगन ने भी अपनी बेटी नीसा संग एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो मेरी छोटी बच्ची। आकाश में जितने तारे हैं, मैं कामना करता हूं कि इस जन्मदिन पर आपकी सभी कामनाएं पूरी हों।
 
बता दें कि नीसा का अभी फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं हैं। वह फिलहाल अपनी पढ़ाई कर रही हैं। नीसा अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी एंजॉय करते हुए नजर आती हैं। इसके अलावा नीसा अपनी लव लाइफ को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज