Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक से शादी के बाद यह फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निभाएंगी गंगूबाई का किरदार

हमें फॉलो करें निक से शादी के बाद यह फिल्म करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निभाएंगी गंगूबाई का किरदार
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही है। शादी और रिसेप्शन पार्टी के तुरंत बाद प्रियंका अपनी आगामी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में जुट जाएंगी। खबरो के अनुसार प्रियंका को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। 
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी साइन कर दी है। इस फिल्म की कहानी गंगुबाई कोठेवाली की जिंदगी पर आधारित होगी। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियों के हक के लिए भी लड़ती थी।
 
फिल्म में प्रियंका गंगुबाई की भूमिका अदा करने वाली है। फिलहाल तो इस फिल्म के लिए प्रियंका के नाम की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही पीसी अपनी इस फिल्म की घोषणा कर सकती है।
 
संजय लीला भंसाली और प्रियंका चोपड़ा इससे पहले एक गैंगस्टर ड्रामा गुस्ताखियां में साथ आना चाहते थे लेकिन प्रियंका इस फिल्म को को- प्रोड्यूस करना चाहती थीं जिसके लिए संजय लीला भंसाली नहीं माने थे और दोनों ने अपने अलग रास्ते तय कर लिए थे। प्रियंका की मां ने इस तरह की किसी भी खबर को झूठा बताया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह मजेदार जोक पढ़कर इतनी हंसी आएगी कि मूड फ्रेश हो जाएगा : सब सो जाएंगे तब मैं बजाऊंगा