Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के पहले ही प्रियंका को यह सब करना पड़ रहा है अपनी होने वाली भाभी के लिए

हमें फॉलो करें शादी के पहले ही प्रियंका को यह सब करना पड़ रहा है अपनी होने वाली भाभी के लिए
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर अमेरिकन सिंगर निक जोनास फिलहाल हर जगह चर्चा में हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी उनकी शादी की चर्चाएं ज़ोरो पर है। प्रियंका इस समय अपनी बैचलरेट पार्टी मना रही हैं और फैंस लगातार इसकी अपडेट्स ले रहे हैं। प्रियंका ने जिस तरह अपनी दीवानगी फैंस में बनाई हुई है, वहीं वे अपनी होने वाली फैमिली में भी बहुत फेमस हैं। 
 
प्रियंका की शादी है और उनके होने वाले ससुराल के बारे में बात ना हो, यह कैसे हो सकता है। प्रियंका और निक एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और इसका इज़हार वे आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसी वीडियो सामने आया है जिसे देखकर पता लग रहा है कि प्रियंका को उनके ससुराल वाले भी बहुत प्यार करते हैं। 
 
सोशल मीडिया पर लगातार प्रियंका की अपडेट्स बनी हुई हैं। पहले न्यूयॉर्क में उनका ब्राइडल शॉवर, इसके बाद एम्स्टर्डम में उनकी बैचलरेट पार्टी। प्रियंका जोनास बनने के पहले वह प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी पूरी तरह से जी लेने में लगी हुई हैं। इसी बीच उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें उनकी होने वाली फैमिली से उनकी बांडिंग साफ नज़र आ रही है। इस मज़ेदार वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि आजकल के जमाने में अपनी सिस्टर-इन-लॉ के लिए ऐसा करना पड़ता है। 
 
 
बैचलरेट पार्टी के दौरान ही यह वीडियो लिया गया जिसमें प्रियंका अपनी जेठानी यानी निक के बड़े भाई जो जोनास की मंगेतर सोफी टर्नर को अपनी पीठ पर बैठाकर घूमा रही हैं। दरअसल उनकी जेठानी सोफी की सेंडल टूट गई है, जिसकी वजह से प्रियंका उन्हें पीठ पर बैठा कर ले जा रही हैं। सोफी और प्रियंका हर वक्त साथ भी दिखाई दे रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बांडिंग बना रही है जो इस वीडियो में साफ तौर पर देखी जा सकती है। इसलिए प्रियंका की बैचलरेट पार्टी में सोफी भी शामिल हुईं। 
 
 
हालांकि प्रियंका और निक की शादी की डेट्स अभी फाइनल नहीं हुई हैं लेकिन कहा जा रहा है कि दिसंबर 2018 में ही इनकी शादी हो जाएगी। इनकी शादी जोधपुर में होगी। हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बाद व्हाइट वेडिंग का भी आयोजन होगा। फैंस को इंतज़ार है इनकी शादी का। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओशो की बायोपिक में नजर आएंगे आमिर खान!