Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोशल मीडिया पर छाया रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

हमें फॉलो करें सोशल मीडिया पर छाया रणवीर सिंह का अतरंगी फैशन, फैंस कर रहे मजेदार कमेंट
, बुधवार, 30 जून 2021 (16:55 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के अलावा अपने अतरंगी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर अपने अजीबो-गरीब लुक की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है़, जिनमें उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए हैं।

 
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ब्लू कलर का ट्रैक सूट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में लैदर हैंडबैग थामा हुआ है। अपने इस लुक को रणवीर ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ड्रामेटिक लॉन्ग हेयरवाली विग के साथ कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने लेदर के जूते पहने हैं।
 
एक अन्य तस्वीर में रणवीर सिंह एक बड़ी लाल हेड और ब्राउन कलर का कोट पहन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर ‍ने लिखा, 'मेरा प्यार Alessandro'
 
रणवीर सिंह की यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही छा गई हैं। फैंस इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अब रणवीर पर मीम्स बनना शुरू हो जायेंगे। एक अन्य ने लिखा, लो अब दीपिका के गहने भी चुरा लिए। 
 
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दीपिका आपकी हरकतों को देखकर परेशान नहीं होती हैं। एक अन्य ने लिखा, यही वजह है कि एलियन्स धरती पर नहीं आते हैं।
 
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में कपिल देव के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना की वजह से टल गई है। इसके अलावा वह जयेशभाई जोरदार और सर्कस में नजर आएंगे। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैक्सीन लगवाने सेंटर पहुंचीं एक्ट्रेस निकलीं कोरोना पॉजिटिव