Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? नए दावे के बीच वायरल हुआ रिया चक्रवर्ती का पोस्ट

हमें फॉलो करें सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? नए दावे के बीच वायरल हुआ रिया चक्रवर्ती का पोस्ट

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (11:01 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल बीत गए है लेकिन उनकी मर्डर मिस्ट्री अभी तक बनी हुई है। सुशांत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पुलिस का मानना है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी। वहीं सुशांत के फैंस और परिवार का कहना है कि सुशांत की हत्या हुई है।

 
बीते दिनों कूपर अस्पताल की मोर्चरी के एक कर्मचारी ने दावा किया था कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। उनकी गर्दन पर दो से तीन और शरीर पर कई निशान थे। इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर जस्टिस फॉर सुशांत ट्रेंड करने लगा। 
 
वहीं अब सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का रिएक्शन सामने आया है। रिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। रिया ने पोस्ट में लिखा है, 'आप आग पर चले हो, तूफान से खुद को बचाया, शैतान के ऊपर जीत पाई, इस बात को याद रखो जब अगली बार आपको अपनी ताकत पर शंका हो।' 
 
webdunia
सुशांत की मौत के खुलासे के बीच इस पोस्ट के आने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रिया ने केस से जुड़ी चीजों पर अपने विचार साझा किए हैं। रिया चक्रवर्ती अक्सर अपने इंस्टा अकाउंट पर कोट्स साझा करती रहती हैं। 
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच के दौरान सामने आए ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को जेल जाना पड़ा था। रिया इन दिनों जमानत पर बाहर है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिम बन कर जॉन अब्राहम लेंगे पठान में शाहरुख खान से टक्कर