Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' हुआ रिलीज

हमें फॉलो करें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (11:12 IST)
What Jhumka song: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना 'तुम क्या मिले' रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब फिल्म का दूसरा गाना 'व्हाट झुमका' भी रिलीज हो गया है।
 
इस गाने को आशा भोंसले के हिट गाने 'झुमका गिरा रे' के तर्ज पर बनाया गया है। 'व्हाट झुमका' आलिया और रणवीर पर फिल्माया गया है। इस गाने को जोनिता गांधी और अरिजीत सिंह ने गाया है। वहीं, संगीत प्रीतम ने दिया है। 
 
यह पैपी गाना है, जिसमें रणवीर सिंह का एनर्जी भरा डांस और आलिया भट्ट के जबरदस्त एक्स्प्रेशन देखने को मिल रहे हैं। फिल्म का यह गाना सारेगामा के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फैंस को 'व्हाट झुमका' गाना काफी पसंद आ रहा है।
 
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टीजर रिलीज के बाद 'ओएमजी 2' को लेकर मचा बवाल, सेंसर बोर्ड ने लगाई फिल्म की रिलीज पर रोक