Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'आरआरआर' से भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में एसएस राजामौली, बनाएंगे पैन वर्ल्ड फिल्म!

हमें फॉलो करें 'आरआरआर' से भी बड़ा धमाका करने की तैयारी में एसएस राजामौली, बनाएंगे पैन वर्ल्ड फिल्म!

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (15:34 IST)
साउथ फिल्म निर्देशक एस एस राजामौली ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी पिछली फिल्म 'आरआरआर' ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। वहीं अब राजामौली अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि वह इस बार पैन इंडिया नहीं बल्कि पैन वर्ल्ड फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

 
खबरों के अनुसार एसएस राजामौली की पैन वर्ल्ड फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू नजर आने वाले हैं। यह भारत की पहली पैन वर्ल्ड फिल्म होगी। इस फिल्म को विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
 
webdunia
फिल्म को इस तरह बनाया जाएगा कि इससे भारत से लेकर अमेरिका तक के दर्शक कनेक्ट हो पाए। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। हालांकि इस बारे में अभी तक मेकर्स की और से कोई खुलासा नहीं किया गया है। 
 
एस एस राजामौली की पिछली फिल्म 'आरआरआर' की देश के साथ विदेश में भी जमकर तारीफ हुई है। एस एस राजामौली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट अहम रोल में थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी भाषा में इस दिन रिलीज होगी 'कांतारा'