Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा रुथ प्रभु

हमें फॉलो करें 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सामंथा रुथ प्रभु

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 1 मार्च 2023 (14:50 IST)
साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों रूसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' के हिंदी अडैप्टेशन की शूटिंग में बिजी है। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान सामंथा घायल हो गई हैं। उनके हाथों में गहरी खरोंचें आईं हैं। इसकी जानकारी सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। बताया जा रहा है कि सामंथा नैनीताल के निकट एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ। 

 
सामंथा रुथ प्रभु ने अपने चोटिल हाथों की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनके अंगूठो पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में सामंथा ने लिखा, 'एक्शन का भत्ता।'
 
webdunia
बता दें कि सीरीज में अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन कर रही हैं। सिटाडेल रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है। इन दिनों सीरीज का हिंदी वर्जन बन रहा है।
 
सिटाडेल के हिंदी वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु के साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'बिल्ली बिल्ली' का टीजर रिलीज