Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, कहा अब मेरे पास ज्यादा समय रहेगा

हमें फॉलो करें सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव, कहा अब मेरे पास ज्यादा समय रहेगा
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (14:01 IST)
कोरोनाकाल में मसीहा बन कर उभरे फिल्म अभिनेता सोनू सूद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने यह जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की है। 
 
सोनू ने लिखा- कोविड पॉजिटिव, मूड- सुप्रीम पॉजिटिव। मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किलों को ठीक करने का। याद रहे, कोई भी तकलीफ... मैं हमेशा आपके साथ हूं। 

webdunia

 
सोनू का यह ट्वीट पढ़ उनके फैंस ने दुआ की है कि सोनू जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। सोनू ने यह ट्वीट बहुत ही पॉजिटिव तरीके से किया है। 
 
गौरतलब है कि पिछले एक साल से सोनू लगातार असहाय और गरीबों की मदद कर रहे हैं। उनके इस योगदान ने उन्हें बेहद लोकप्रिय कर दिया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन के कारण करण जौहर को लगी 20 करोड़ की चपत, जाह्नवी से भी पंगा!