Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शाहरुख खान की बॉडी देख बेटी सुहाना बोलीं- मेरे डैड 56 साल के...

हमें फॉलो करें शाहरुख खान की बॉडी देख बेटी सुहाना बोलीं- मेरे डैड 56 साल के...
, रविवार, 27 मार्च 2022 (16:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी शर्टलेस तस्वीर को लेकर छाए हुए है। एब्स और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करते शाहरुख की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। किंग खान ने 56 साल की उम्र में ऐसी बॉडी बनाकर फैंस को बेहतरीन सरप्राइज दिया है। 

 
शाहरुख की इस तस्वीर पर फैंस और सेलेब्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। शाहरुख के बाद उनकी बेटी सुहाना ने भी इस तस्वीर को शेयर कर पिता की उम्र और फिटनेस पर कमेंट किया है।
 
सुहाना खान ने शाहरुख की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरे डैड 56 साल के हैं। हमें बहाने नहीं बनाने चाहिए।' सुहाना ने अपने ‍56 साल की उम्र में अपने पिता की फिटनेस को कॉम्प्लीमेंट दिया है।
 
सुहाना के अलावा गौरी खान ने भी अपने पति शाहरुख का ये 'पठान' लुक शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पठान वाइब अच्छी लग रही है।' 
 
बता दें कि शाहरुख खान 4 साल के लंबे अरसे के बाद 'पठान' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूजा हेगड़े संग सेल्फी लेते वक्त शख्स ने किया कुछ ऐसा, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स