Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान संग 'द बुल' में नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस!

हमें फॉलो करें सलमान खान संग 'द बुल' में नजर आएंगी यह साउथ एक्ट्रेस!

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (16:12 IST)
salman khan movie the bull: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन हैं। इनमें से एक फिल्म 'द बुल' भी है।
 
हाल ही में सलमान की 'द बुल' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार विष्णु वर्धन के निर्देशन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म 'द बुल' में साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन नजर आ सकती है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Trish (@trishakrishnan)

यदि फिल्म 'द बुल' में सलमान खान और तृषा कृष्णन नजर आते हैं तो ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार साथ में फिल्म में करेंगे। हालांकि अभी तृष्णा कृष्णन और मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
गौरतलब है कि तृषा कृष्णन ने वर्ष 2010 में रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। इस तरह से तृष्णा कृष्णन के 13 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की उम्मीद है।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनेमाघरों के बाद टीवी पर मचेगा गदर, इस दिन जीटीवी पर होगा 'गदर 2' का प्रीमियर