Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों लगाई फांसी?

हमें फॉलो करें तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : पुलिस ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों लगाई फांसी?

WD Entertainment Desk

, रविवार, 25 दिसंबर 2022 (16:17 IST)
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 25 दिसंबर को अपने शो 'अलीबाबा दास्तान ए बाबुल' के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को एक्ट्रेस के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। तुनिशा के बॉयफ्रेंड एक्टर जीशान खान को उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
 
 
तुनिशा शर्मा काफी समय से 'अलीबाबा' शो के अपने को-एक्टर शीजान खान के संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों का 15 दिन पहले ब्रेकअप हो गया था, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी परेशान थीं। वहीं अब पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस करके तुनिशा सुसाइड केस में अपडेट दिया है।
 
webdunia
मुंबई पुलिस के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अब तक की जांच के मुताबिक तुनिशा की मौत कि वजह ड्यू टू हैंगिंग है। लव जेहाद जैसी बात अभी सामने नहीं आई है। शीजान और तुनिशा रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप होने के वजह से तुनिषा ने तनाव में आकर आत्महत्या की है।
 
पुलिस ने बताया कि अभी तक तुनिशा को ब्लैकमेल किए जाने का भी कोई एंगल नहीं निकला है। अभी जांच चल रही है और आत्महत्या की सही वजह पता लगाया जा रहा है।
 
बता दें कि शीजान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद शीजान को मुंबई की वसई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 28 दिसंबर तक शीजान खान से पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुनिशा शर्मा सुसाइड केस : बॉयफ्रेंड शीजान खान की कोर्ट में हुई पेशी, 4 दिन तक पुलिस हिरासत में भेजा