Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Crew movie preview: करीना, तब्बू और कृति फंसी मुश्किल में, क्या निकल पाएगी ये तिकड़ी

हमें फॉलो करें Crew movie preview: करीना, तब्बू और कृति फंसी मुश्किल में, क्या निकल पाएगी ये तिकड़ी

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 28 मार्च 2024 (17:40 IST)
क्रू फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली है, जिसके ट्रेलर ने दर्शकों में इस फिल्म के प्रति दिलचस्पी जगाई है। 
 
क्रू फिल्म की स्टारकास्ट क्या है? 
क्रू में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सनोन लीड रोल में हैं। इनके अलावा दिलजीत दोसांझ, कपिल शर्मा, राजेश शर्मा और शाश्वत चटर्जी भी फिल्म में नजर आएंगे। 
 
क्रू फिल्म की कहानी क्या है? 
क्रू फिल्म की कहानी कोहिनूर एयरलाइंस में केबिन क्रू के तौर पर काम करने वाली तीन सहेलियों, गीता सेठी (तब्बू), जस्मिन राणा (करीन कपूर खान) और दिव्या बाजवा (कृति सनोन) की है। उनकी शांतिपूर्ण चल रही जिंदगी में तब भूचाल आ जाता है जब वे ऐसी कठिन परिस्थितियों में फंस जाती है जिसे किसी ने अपने खतरनाक इरादों को अंजाम देने के लिए बनाई है। ये तीनों कभी न खत्म होने वाले संघर्ष में फंस गए हैं और उससे निपटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। 

webdunia

 
क्रू फिल्म के निर्देशक कौन हैं? 
क्रू फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'लूटकेस' जिसके लिए उन्होंने 66वें फिल्मफेअर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। 
 
क्रू फिल्म के प्रोड्यूसर कौन है?
क्रू फिल्म को एकता कपूर, अनिल कपूर, रिया कपूर और दिग्विजय पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है।   

webdunia
 
क्रू फिल्म के गीतकार और संगीतकार कौन है? 
क्रू फिल्म में राज रंजोध, भार्ग और अक्षय-आईपी का संगीत है। गीतों को राज रंजोध, बादशाह, जूनो, सृष्टि तावड़े, आईपी सिंह ने लिखा है।
 
क्रू फिल्म की शूटिंग कहां हुई है?
क्रू फिल्म को मुंबई, गोआ और अबू धाबी में फिल्माया गया है। 

webdunia
 
क्रू फिल्म की रिलीज डेट क्या है?
क्रू फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छिछोरे एक्टर का अमेरिका में हुआ एक्सीडेंट, बाइक फिसलने से हाथ हुआ फ्रैक्चर