Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेस: 3 की कहानी

हमें फॉलो करें रेस: 3 की कहानी
बैनर : टिप्स म्युजिक फिल्म्स, सलमान खान फिल्म्स 
निर्माता : रमेश एस. तौरानी, कुमार एस. तौरानी, सलमा खान 
निर्देशक : रेमो डिसूजा
संगीत : मीत ब्रदर्स, विशाल मिश्रा, विक्की हार्दिक 
कलाकार : सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज़, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, साकिब सलीम, फ्रेडी दारूवाला 
रिलीज डेट : 15 जून 2018 
 
पांच-पांच वर्ष के अंतर से रेस सीरिज की फिल्में सामने आ रही हैं। रेस वर्ष 2008 में रिलीज हुई थी तो 2013 में रेस 2। अब ठीक पांच साल बाद 2018 में रेस 3 रिलीज होने वाली है। इस बार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस सीरिज से जुड़ गए हैं तो डायरेक्शन का जिम्मा अब्बास-मस्तान की बजाय रेमो डिसूजा ने संभाल लिया है। 

webdunia

शमशेर सिंह (अनिल कपूर) की संजना (डेज़ी शाह) और सूरज (शाकिब सलीम) के रूप में जुड़वां संतानें हैं। सिकंदर (सलमान खान) उसका सौतेला बेटा है। यश (बॉबी देओल) सिकंदर का बॉडी गार्ड है। जेसिका (जैकलीन फर्नांडीस) सिकंदर की प्रेमिका है। इन सबका दुश्मन राणा (फ्रेडी दारूवाला) है। शमशेर का अल शिफा में हथियार बनाने का अवैध कारखाना है। 
 
शमशेर के हाथ भारत के कुछ मंत्रियों के फोटो लगते हैं जिनमें वे रंगरेलिया मना रहे हैं। रंगरेलिया मनाने के वीडियो एक हार्ड डिस्क में है जो एक बैंक लॉकर में रखी हुई है। शमशेर चाहता है कि वो हार्ड डिस्क सिकंदर उसके लिए चुराए ताकि वह मं‍त्रियों को ब्लैकमेल कर सके।
 
यश, सूरज, संजना और सिकंदर हार्ड डिस्क चुरा लेते हैं। सूरज और संजना, सिकंदर से ईर्ष्या रखते हैं। वे यश को अपने साथ मिलाकर सिकंदर को मारने की साजिश रचते हैं। क्या वे कामयाब हो पाते हैं? यश और शमशेर की असलियत क्या है? सिकंदर किस तरह से अपने परिवार को बचाता है? यह फिल्म में उतार-चढ़ाव के साथ दिखाया गया है।

रेस सीरिज़ की फिल्मों की कहानी में डबल क्रॉस, षड्यंत्र, धोखा होता है और यही सब रेस 3 में भी देखने को मिलेगा। 'जो दिखता है वो हमेशा सच नहीं होता' इस बात के इर्दगिर्द रेस 3 की कहानी घूमती है। 
 
फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, अनिल कपूर, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जुरासिक वर्ल्ड: फॉलन किंगडम- मूवी रिव्यू