Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

India vs West Indies 1st Test : डेब्यू टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, तोड़े ये रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें India vs West Indies 1st Test : डेब्यू टेस्ट में पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, तोड़े ये रिकॉर्ड

अतुल शर्मा

, गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (14:30 IST)
भारत और विंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गुरुवार को राजकोट में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम से पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट पदार्पण के साथ ही पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर का शतक भी लगाया। इस शतक के साथ शॉ तीसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने 100 गेंदों के अंदर ही शतक ठोंक डाला है। पृथ्वी शॉ ने 100 गेंदों पर 101 रन बना दिए। पृथ्वी ने 15 चौकों से साथ यह कीर्तिमान अपने नाम किया।
 
 
पृथ्वी शॉ ने अपने पदार्पण मैच में 134 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को बड़े स्कोर पर लाकर खड़ा कर दिया है। शॉ को देवेन्‍द्र बिशू ने अपना शिकार बनाकर अपनी टीम के लिए बड़ी सफलता हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले का पहला दिन इतिहास के पन्नों पर लिखा जाएगा। आज के दिन इस 18 साल के युवा बल्लेबाज ने सभी को अपना मुरीद बना लिया।

महज 18 साल के पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के एक उभरते सितारे हैं। टेस्ट में पदार्पण से पहले शॉ ने कहा कि विंडीज जैसी टीम के खिलाफ टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करना बहुत सम्मान की बात है। शॉ ने कहा कि मैं थोड़ा नर्वस हूं और नर्वस होना अच्‍छा होता है। मैंने अपने घरेलू क्रिकेट में इस मैदान पर शतक जड़ा था। शॉ ने यह भी कहा कि अब तक का सफर बहुत अच्छा रहा है और मैं यह कामना करता हूं कि आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा।
 
व्यक्तिगत जानकारी : इनका पूरा नाम पृथ्वी पंकज शॉ (उपनाम पृथ्वी) है। जन्म 9 नवंबर 1999 विरार (मुंबई), महाराष्ट्र। घरेलू टीम दिल्ली डेयरडविल्स और मुंबई। कद 5 फीट 5 इंच। ओपनिंग बल्लेबाज, दाहिने हाथ से बल्लेबाजी और राइट आर्म ऑफ स्पिनर गेंदबाज।
 
पृथ्वी के नाम कीर्तिमान :
1. भारत के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा ओपनर। 
 
2. अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान। 
 
3. रणजी और दिलीप ट्रॉफी दोनों के डेब्यू में  सेंचुरी। 
 
4. 14 साल की उम्र में हेरिस शील्ड के एक मैच में रिकॉर्ड 546 रन।
 
फर्स्ट क्लास करियर : 14 मैच। 1418 रन। औसत 56.07। शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एकदिवसीय स्थलों में 'मुफ्त पास' को लेकर घमासान, राजकोट टेस्ट की नहीं बिक रही टिकटें