Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

खतरनाक रंगों से आंखों को बचाएं, जानें 7 टिप्स

हमें फॉलो करें खतरनाक रंगों से आंखों को बचाएं, जानें 7 टिप्स
होली-रंगपंचमी पर रंगों की मस्ती में मौज करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन कई बार ये रंग आपकी त्वचा, बाल या आंखों को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। भले ही आप प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन किसी और के द्वारा प्रयोग किया जानेवाला केमिकल युक्त रंग आपके लिए हानिकार‍क हो सकता है। इन रंगों से आंखों को बचाने के लिए जानें यह 7 उपाय - 

1 नारियल तेल की कुछ मात्रा लेकर अपने चेहरे और खास तौर से आंखों के आसपास अच्छी तरह से लगाएं। यह रंग को आसानी से आसानी से निकालने में मदद करेगा, वह भी बि‍ना किसी नुकसान के। 
 सेहत और ब्यूटी के लिए, रंगपंचमी पर 10 सावधानियां
 
2 सबसे अच्छा तरीका है, सनग्लास यानि धूप का चश्मा लगाना। इससे आपकी आंखें रंगों एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहेंगी और होली भी अच्छे से खेल सकेंगे।
कटहल : सेहत के लिए सबसे बेहतर, पढ़ें 10 गुण

3 अगर गलती से भी आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत साफ और बेहद गुनगुने पानी से आंखों को धोएं। अगर आंखों में दर्द महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
webdunia

 
4 बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। इससे रंग आसानी से आंखों में प्रवेश कर सकता है। इसे आपकी आंखों में जलन, असहजता और दर्द हो सकता है व देखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।
5  जब भी आपको कोई रंग लगाने आए या फिर आप रंगों की टोली के बीच जाएं तो सर नीचे झुकाए रखें या फिर अपने आंखों को स्थिति के अनुसार बंद करते रहें।
6 अगर आप आंखों में लेंस लगाते हैं, तो बेहतर होगा कि होली ोलते वक्त आंखों से लेंस निकाल दें। गलती से भी रंग आंखों में जाने से यह आपके लिए बेहद तकलीफदेह हो सकता है।
7 गुलाबजल से अपनी आंखों को साफ करें। इससे न केवल आंखों को ठंडक मिलेगी, बल्कि असहजता, दर्द व जलन भी कम होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चमत्कारी है प्याज की चाय, जानें 5 फायदे