Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगर 2 घंटे से ज्यादा एक जैसे बैठे रहते हैं? तो रीढ़ की हड्डी की समस्या हो सकती है

हमें फॉलो करें अगर 2 घंटे से ज्यादा एक जैसे बैठे रहते हैं? तो रीढ़ की हड्डी की समस्या हो सकती है
आमतौर लोग ऑफिस में बैठकर, आरामदायक तरीके से काम करना पसंद करते है। लेकिन ये आरामदायक तरीका आगे जाकर आपकी रीढ़ की हड्डी में समस्या पैदा कर सकता है, इतना ही नहीं आपकी जान तक ले सकता है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक शोध में कहा गया है कि दो घंटे से ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से असमय मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
 
कई घंटों तक एक लगातार बैठने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकता है। आइए, इन्ही नुकसान के बारे में जानते हैं - 
 
1. एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर भारी दबाव पड़ता है।
 
2. टेढ़े होकर बैठने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ खराब हो सकते हैं और यह आगे जाकर पीठ दर्द और गर्दन दर्द का कारण बन सकता है।
 
3. एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से हमारी मांसपेशियां क्रियाशील नहीं रहती हैं। इस कारण से हमारे दिमाग को ताजा खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता।
 
4. लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों का वसा भी कम ही खर्च होता है, जिस वजह से फैटी एसिड दिल की कार्य प्रणाली में रुकावट पैदा करता है।
 
5.एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर में वृद्धि तो होती है और साथ ही कई तरह के कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान, रोजाना अलसी खाने वालों को हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जरूर जानिए