Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Iron Rich Dry Fruits: आयरन से भरपूर होते हैं ये 5 ड्राई फ्रूट्स

हमें फॉलो करें iron rich dry fruits
Iron Rich Dry Fruits : अच्छी डाइट हमारी सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। हमारी डाइट में सभी विटामिन और मिनरल ज़रूर शामिल होना चाहिए। पोष्टिक तत्वों की कमी के कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती है। साथ ही हमारी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। अक्सर लोगों को, खासकर महिलाओं को आयरन की कमी हो जाती है।

आयरन की कमी के कारण थकान, कमज़ोरी और ध्यान न लगने की समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड शामिल करना चाहिए। ऐसे में आप आयरन से भरपूर ड्राई फ्रूट्स (iron rich dry fruits) अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन ड्राई फ्रूट्स के बारे में...
 
1. खुबानी : खुबानी में विटामिन A और B के साथ आयरन की मात्रा भी पाई जाती है। आप अपनी डाइट में खुबानी का सेवन कर सकते हैं। आप नाश्ते में खाली पेट या शाम को स्नैक्स के रूप में खुबानी खा सकते हैं। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर कर सकते हैं। साथ ही आप ओट्स में भी इसको डालकर खा सकते हैं। 
 
2. किशमिश : किशमिश में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप किशमिश का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह भीगी हुई किशमिश खा सकते हैं। साथ ही आप इसका पानी भी पी सकते हैं। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स की समस्या भी दूर होती है। साथ ही आप स्नैक्स के साथ भी इसको खा सकते हैं। 
webdunia
3. अंजीर : अंजीर आयरन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है। आप इसे दूध में उबालकर रात को सोने से पहले भी खा सकते हैं। अंजीर का दूध भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। 
 
4. खजूर : खजूर आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। खजूर की मदद से आपके शरीर में कमजोरी दूर होती है। साथ ही आयरन की कमी होने पर इसका सेवन बहुत फायदेमंद है। इसका सेवन आप पानी में भिगोकर भी कर सकते हैं। साथ ही इसका सेवन दूध के साथ भी किया जा सकता है। 
 
5. मुनक्का : मुनक्का आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कई बिमारियों से राहत मिल सकती है। खून की कमी को पूरा करने के लिए आप रात भर भीगे हुए मुनक्के का सेवन सुबह खाली पेट करें। ऐसा करने से आपको थकान और कमजोरी से राहत मिलेगी। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gym Beginner Guide: जिम जॉइन करने से पहले एक्सपर्ट की ये 5 बातें जान लें