Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

World Liver Day: विश्व यकृत दिवस, स्वस्थ लिवर चाहिए तो अपने खाने में शामिल करें ये 10 फूड

लिवर की सेहत का ध्यान रखेंगी ये 10 चीजें

हमें फॉलो करें World Liver Day: विश्व यकृत दिवस, स्वस्थ लिवर चाहिए तो अपने खाने में शामिल करें ये 10 फूड

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (11:11 IST)
World Liver Day 
 
HIGHLIGHTS
 
• विश्व यकृत दिवस 19 अप्रैल को। 
• स्वस्थ लिवर चाहिए तो अपनाएं 10 टिप्स।
• लिवर को हेल्दी रखेंगी ये 10 चीजें। 
 
Liver Care Day 2024 : कहा गया है कि 'स्वस्थ लिवर, स्वस्थ जीवन की कुंजी' है। अत: इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग लिवर माना गया है, क्योंकि यह शरीर का मुख्‍य कार्य करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लिवर की बढ़ती समस्याओं जैसे- लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर, लिवर कैंसर आदि को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही 19 अप्रैल को हर साल वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। 
 
आजकल जहां बॉडी को डिटॉक्स की बात की जाती है, वहीं कार्य हमारा लिवर भी करता है। आपको बता दें कि लिवर हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने का कार्य करता है। इसका मतलब यह है कि आप जो भी खाते हैं, उसे पचाने में लिवर हमारी मदद करता है। यह प्रमुख रूप से प्रोटीन का निर्माण करता है तथा जरूरी पोषक तत्‍वों को फैट में परिवर्तित करता है।

लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्‍सा है। अत:‍ लिवर में किसी भी तरह की गंभीर समस्‍या होने पर डॉक्‍टर की सलाह से ही किसी फल और सब्जियों का सेवन करें। हमें सेहत के महत्व को समझते हुए अपने लिवर को तंदुरुस्त रखने पर ध्यान देना चाहिए। और लंबे वक्त तक लिवर को हेल्दी रखने के लिए डाइट में सुधार करना जरूरी होता है, क्‍योंकि लिवर खराब होने पर कई अन्य रोग हमें घेर लेते हैं।

इसलिए लंबे समय तक यदि आप अपने लिवर को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में ये निम्न 10 फूड को जरूर शामिल करें और अपने लिवर को सुरक्षित बनाए रखें-

आइए जानते हैं 10 फूड्‍स के बारे में
 
1. हल्दी : भारतीय भोजन में रंग, स्वाद और न्यूट्रिएंट्स के लिए हल्दी का उपयोग होता है। इसे जादुई चीज कहना भी गलत नहीं होगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेट्री (सूजन घटाने का), एंटीबैक्टेरियल गुण होते हैं। इससे लिवर एकदम दुरुस्त रहता है। 
 
2. केला : केला कई सारी बीमारियों का इलाज करने में मदद करता है। पेट संबंधित, अपच की समस्या, कमजोरी लगने पर केले का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, जब लिवर पर सूजन आती है तो खाना आसानी से नहीं पचता है। डॉक्‍टर की सलाह से केले का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में सुपाच्य भोजन ही करना चाहिए।
 
3. चुकंदर : चुकंदर गुणों का खजाना है, यह खून को हीमोग्लोबिन और आपको हेल्थ की लालिमा देने वाला माना जाता है। कई बीमारियों से आपकी रक्षा के अलावा चुकंदर आपके लिवर को भी कई गुना अधिक ताकतवर बनाता है।
 
4. कलौंजी का तेल : यह एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसे हम खासतौर पर शरीर की प्रतिरोधकता बढ़ाने वाला समझ सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से लडते हैं इसके अलावा लिवर की हेल्थ भी कलौंजी से बढ़िया रहेगी। इस तेल के उपयोग से लिवर लेड जैसी धातु को शरीर के बाहर आराम से निकाल देता है। 
 
5. अदरक : अदरक लिवर को ऐसे तत्व देता है जिससे इसका काम की क्षमता बढ़ जाती है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट गुणों का खजाना है। रिसर्च में तक बात साबित हो चुकी है कि अदरक का प्रयोग आपके लिवर को तंदुरुस्त रखेगा।  
 
6. अंगूर : अंगूर सभी को पसंद होते हैं। बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बहुत चाव से इसे खाते हैं। अंगूर भी कई प्रकार के होते हैं। लाल, हरे, काले जिनमें जरूरी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। वहीं काले और लाल अंगूर का सेवन करने से लिवर स्‍वस्‍थ रहता है। लिवर में हुई सूजन, इन्फेक्शन को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अंगूर का सेवन करते रहना चाहिए।
 
7. नींबू : इसमें सबसे अधिक विटामिन सी मौजूद होता है। कोविड काल में डॉक्टर ने भी विटामिन सी सेवन करने की सलाह दी। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इससे लिवर साफ रहता है। नींबू में मौजूद तत्‍व लिवर की कोशिकाओं को सक्रिय करते हैं। आप चाहे तो नींबू पानी भी पी सकते हैं।
 
8. बेरीज : बेरीज में मौजूद पॉलीफेनॉल लिवर को स्‍वस्‍थ रखते हैं। इस फल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बेरीज में उचित मात्रा में पोषक तत्‍व होते हैं।
 
9. सेवफल : अंग्रेजी कहावत के अनुसार 'रोज एक सेब खाओ, डॉक्टर से दूर रहो' (an apple a day keeps the doctor away) यानी प्रतिदिन एक सेब डॉक्‍टर से दूर रखता है। यह आपके लिवर को डिटॉक्स करता है। सेब शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन तत्‍व कोलेस्ट्रॉल, डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक करता है। 
 
10. नींबू : लिवर की क्रियाओं को नींबू जमकर बूस्ट देता है। नींबू का पेट या पाचन को दुरुस्त करने के लिए कई बार आपके सामने सलाह के रूप में आया होगा। हर दिन की शुरुआत नींबू और गर्म पानी के साथ करने की सलाह दी जाती है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कब प्रभावी होती है वसीयत?