Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डेंगू बुखार में इन 5 चीजों का करना चाहिए परहेज

हमें फॉलो करें what not to eat in dengue fever
बारिश के मौसम के बाद कई तरह की बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बिमारियों में से एक डेंगू है जिसका खतरा वायरल इन्फेक्शन की तरह बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू के खतरे के कारण मरीजों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही इस बीमारी से रिकवर होने में भी काफी समय लगता है। इस बीमारी में तेजी से प्लेटलेट्स में गिरावट होने लगती है जिसके कारण मरीज की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। चलिए जानते हैं कि डेंगू की बीमारी में आपको किन चीज़ों का परहेज करना चाहिए... 
 
डेंगू बुखार में क्या परहेज करना चाहिए | what food to avoid in dengue
 
1. मसालेदार खाना : डेंगू के मरीजों को मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। ज्यादा मसाले के कारण मरीज की इम्युनिटी पर प्रभाव पड़ता है और रिकवर होने में समय लगता है। साथ ही मसालेदार खाना पेट में एसिड जमा कर सकता है और गैस के साथ छालों की समस्या भी बढ़ सकती है। डेंगू के बुखार में ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचें।
 
2. नॉनवेज से करें परहेज : अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपको इससे परहेज करना चाहिए। आपको बता दें कि नॉनवेज को बनाने में कई तरह के मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं दूसरी ओर इसे पचाने में भी अधिक समय लगता है। साथ ही नॉनवेज खाने के कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है जो मरीज की दिक्कत को और बढ़ा सकता है। ऐसे में मरीज को लिक्विड डाइट को फॉलो करना चाहिए।
webdunia
3. कॉफ़ी न पिएं : डेंगू होने पर कॉफी जैसे कैफीन वाली ड्रिंक्स से आपको परहेज करना चाहिए। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे प्लेटलेट्स की रिकवरी नहीं होती और डेंगू गंभीर बन सकता है। डेंगू बुखार में कॉफ़ी की जगह आप हर्बल चाय का सेवन करें। ज्यादा कैफीन आपके शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है जो आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक है। 
 
4. जंक फूड : जंक फूड तो नॉर्मल दिनों में भी नुकसानदायक होता है। ऐसे में डेंगू से पीड़ित लोगों को भी जंक फूड से दूर रहना चाहिए। इससे आपका बीपी हाई हो सकता है। साथ ही बाहर का खाना खाने से संक्रमण और भी ज्यादा बढ़ सकता है। जल्दी रिकवरी के लिए जंक फूड का सेवन न करें। 
 
5. शराब का सेवन : कई लोग डेंगू बुखार में भी शराब का सेवन करते हैं लेकिन आपको इसके सेवन से परहेज करना चाहिए। इससे शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है रोगी को लो प्लेटलेट की समस्या हो जाती है। साथ ही जल्दी रिकवरी के लिए आप इसका सेवन न करें। 
 
डेंगू के बुखार में इन चीज़ों का सेवन है फायदेमंद | what food to eat during dengue fever
  • डेंगू में आपको पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें पपेन और काईमोपैपेन जैसे एंजाइम पाए जाते हैं जो पाचन शक्ति को बढ़ावा देते हैं। साथ ही सूजन और पेट फूलने की समस्या को रोकते हैं और आपकी प्लेटलेट काउंट भी तेजी से बढ़ते हैं।
     
  • डेंगू के मरीजों के लिए कीवी भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन A और विटामिन E की भरपूर मात्रा होती है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने के साथ हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करती है। 
  • इसके साथ ही डेंगू के मरीजों के लिए नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद है। इससे इलेक्ट्रोलाइट्स और जरूरी पोषक तत्व मिलता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। साथ ही जल्दी रिकवरी के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूब चलाओ साइकिल