Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस, जानें World Tourism Day 2023 की Theme

हमें फॉलो करें 27 सितंबर को विश्‍व पर्यटन दिवस, जानें World Tourism Day 2023 की Theme
world tourism day 2023 in hindi: घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए पर्यटन स्थल बहुत महत्व रखते हैं। बता दें कि भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 25 जनवरी को मनाता है, वहीं दुनियाभर में विश्‍व पर्यटन दिवस प्रतिवर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। 
 
विश्व पर्यटन दिवस मनाने उद्देश्य लोगों में पर्यटन का महत्व जगाने, ऐतिहासिक चीजों को देखने के लिए उनमें रोमांच पैदा करने तथा राजस्व की बढ़ोतरी के साथ ही उस स्थान या स्थल की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष विश्‍व पर्यटन दिवस बुधवार, 27 सितंबर को मनाया जाएगा। 
 
ज्ञात हो कि संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा हर साल विश्‍व पर्यटन दिवस की एक थीम तय करता है। विश्व पर्यटन दिवस को मनाने की शुरुआत सन् 1980 में संयुक्‍त राष्‍ट्र द्वारा की गई थी। जिस तरह किसी खास दिन के लिए एक तारीख तय की हुई होती है, उसी तरह पर्यटन दिवस मनाने के लिए 27 सितंबर का दिन तय किया गया है।

अक्‍टूबर 1997 में इस्‍तांबुल टर्की में 12वीं यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन (UNWTO, World Tourism Organization is the United Nations Agency) महासभा में इस दिन को हर साल मनाने का फैसला लिया गया था। तथा यूएनडब्ल्यूटीओ (UNWTO) ने 27 सितंबर 1980 को पहला विश्व पर्यटन दिवस एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया था। 
 
आपको बता दें कि पिछले साल यानी वर्ष 2022 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन पर पुनर्विचार' यानी 'Rethinking Tourism' रखी गई थी, जो कोरोना महामारी के चलते पर्यटन को हुए नुकसान को ध्यान में रखते हुए यह थीम रखी गई थी, जिसकी मेजबानी इंडोनेशिया ने की थी। 
 
आइए अब जानते हैं विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम क्या है-World Tourism Day Theme 2023
 
वर्ष 2023 में विश्व पर्यटन दिवस की थीम 'पर्यटन और हरित निवेश' यानी 'Tourism And Green Investments' रखी गई है। जिसकी मेजबानी इस बार सऊदी अरब कर रहा है। यह थीम पर्यावरण के संरक्षण में पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को बढ़ाने तथा जिम्मेदार पर्यटन की भूमिका पर जोर देगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वहीदा रहमान को भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार