Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुस्लिम सल्तनत में मुगलों से पहले किसने शुरू किया था हरम का सिस्टम?

हमें फॉलो करें मुस्लिम सल्तनत में मुगलों से पहले किसने शुरू किया था हरम का सिस्टम?
, शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (13:25 IST)
Haram kya hota hai: हरम के संबंध में कई लोग जानते हैं और कई लोग नहीं जानते होंगे। कई लोग यह मानते हैं कि मुगल काल में हरम हुआ करता था। हरम वह जगह थी जहां पर बादशाह के लिए हर औरतों को रखा जाता था। इनमें बादशाह की बेगमें भी हुआ करती थीं और खितमत करने वाली अन्य कई औरतें भी। हरम में बादशाह के अलावा किसी अन्य पुरुष को आने की इजाजत नहीं होती थी। 
 
1. अकबर का हरम : अपनी किताब अकबरनामा में अबु फजल ने लिखा कि भारत में हरम बनाने की शुरुआत बादशाह बाबर ने की थी, लेकिन इसको मुकम्मल रूप सही मायनों में बादशाह अकबर ने दिया था। कहते हैं कि अकबर के हरम में करीब 5000 औरतें हुआ करती थीं। हरम की औरतों पर हिफाजत करने और इन पर निगाह रखने के लिए बादशाह किन्नर को नियुक्त करते थे। इसका एक कारण यह भी था कि इन महिलाओं की पवित्रता पर कोई शक न करें। 
 
2. हरम क्या होता है : हरम शाही महिलाओं के रहने का एक अलग स्थान होता था। हरम के अन्दर न केवल शंहशाह की बेगम बल्कि शहंशाह की सभी महिला रिश्तेदार रहती  थी। मुगल इतिहास के अनुसार मुगल बादशाहों ने कई हिन्दू महिलाओं से विवाह यानी निकाह किया था और उन्हें अपने हरम में रखा था। जैसे हरखा बाई, हीर कुंवर, जगत गोसाई आदि कई मुगलों की बेगम बनकर हरम में रहती थीं।
 
3. रहम की राजनीति : हरम में बेगमें और उनकी दासियां बादशाह की सेवा और मनोरंजन का कार्य करती थीं। वह बादशाह के राजकार्य में भी सहयोग करती थीं और वक्त पड़ने पर जान देने के लिए भी उन्हें तैयार रहना पड़ता था। जो औरतें अपना वजूद कायम नहीं कर पाती थीं उन्हें अन्य बेगमों की सेवा में ही समय बिताना होता था या उन्हें हाशिये में धकेल दिया जाता था। यानी यहां पर आंतरिक राजनीति कूटनीति चलती रहती थी। इस हरम में उस बेगम की सबसे ज्यादा चलती थी जो बादशाह के सबसे करीब हुआ करती थी। 
 
4. किसने शुरुआत की हरम की : कुछ इतिहासकारों के अनुसार हरम के सिस्टम की शुरुआत मुगल काल के बहुत पहले हो चुकी थी। इतिहास में हरम का सबसे पहला जिक्र 1299 में का मिलता है, जबकि ओटोमन साम्राज्य की स्थापना हुई थी। उस्मान गाजी इसका पहला शासक था। तुर्की इस साम्राज्य का एक था। इस साम्राज्य को उस्मानी साम्राज्य के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ओटोमन साम्राज्य की स्थापना के साथ ही हरम की शुरुआत हुई थी। उस वक्त सुल्तान की ताकत और साम्राज्य के वैभव का अंदाजा उसके हरम से ही लगाते थे। हालांकि कुछ इतिहासकार मानते हैं कि यह उससे पूर्व भी प्रचलन में था। 
 
5. हरम की महिलाओं की रैंक : ओटोमन साम्राज्य पर आधारित एक वेब सीरीज 'मैग्निफिशेंट सेंचुरी' के अनुसार ओटोमन साम्राज्य के हरम में हर औरत की एक रैंक होती थी। जैसे सुल्तान की मां के लिए वालिदा सुल्तान और पत्नी को कादीन नामक रैंक प्राप्त थी। सुल्तान की पसंदीदा दासी को गोजदे और सुल्तान जिस पर हाथ रख देता था उसे इकबाल रैंक दी जाती थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया: महामारी - महंगाई के कारण 6.8 करोड़ लोग बेहद गरीबी में