Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लोकसभा चुनाव कैसे होता है?

हमें फॉलो करें Lok Sabha Election 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (18:45 IST)
Lok sabha chunav kaise hota hai: भारत में प्रत्यक्ष मतदान एवं वयस्क मताधिकार के जरिए लोकसभा सदस्यों का चुनाव किया जाता है। पूरा देश 543 संसदीय क्षेत्रों में वि‍भाजित है। अर्थात 543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव होता है। भारत में पहली बार 25 अक्‍तूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक पहले आम चुनावों के बाद 17 अप्रैल 1952 को पहली लोकसभा का गठन हुआ था। लोकसभा का प्रथम सत्र 13 मई 1952 को आरंभ हुआ था। 
 
लोकसभा का कार्यकाल 5 साल का होता है। अत: सांसदों का चुनाव भी 5 साल के लिए ही किया जाता है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तिथियों की घोषणा की जाती है। घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लग जाती है। उसके बाद नामांकन भरने से लेकर नामांकन वापसी तक की प्रक्रिया होती। तत्पश्चात मैदान में शेष रहे उम्मीदवारों के लिए मतदान कराया जाता है।
 
चुनाव परिणाम के बाद सबसे बड़े दल या गठबंधन द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश किया जाता है। इस समय लोकसभा में सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्यों की संख्या 301 है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीति एनडीए की सरकार चल रही है। 
 
सबसे ज्यादा उम्र के सांसद : लोकसभा में सबसे ज्यादा उम्र वाले सांसद का नाम डॉ. शफ़ीकुर्रहमान बर्क है, जो कि 91 वर्ष के हैं। चंद्राणी मुर्मू सबसे कम उम्र यानी 28 साल की सांसद हैं। वर्तमान में 17वीं लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा। अप्रैल-मई में चुनाव के बाद नई लोकसभा का गठन होगा। संविधान के अनुच्‍छेद 352 के अंतर्गत आपातकाल के प्रभावी होने की अवधि के दौरान स्‍वयं संसद द्वारा पारित अधिनियम द्वारा कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। 
 
लोकसभा चुनाव कब-कब? : पहला आम चुनाव 25 अक्‍तूबर, 1951 से 21 फरवरी 1952 तक, दूसरा लोकसभा चुनाव 24 फरवरी से 14 मार्च 1957 तक और तीसरा चुनाव 19 से 25 फरवरी 1962, चौथा 17 से 21 फरवरी 1967, पांचवां 1 से 10 मार्च 1971, छठा 16 से 20 मार्च 1977, सातवां 3 से 6 जनवरी 1980, आठवां 24 से 28 दिसंबर 1984, नौवां 22 से 26 नवंबर 1989, 10वां 20 मई से 15 जून 1991, 11वां 27 अप्रैल से 30 मई 1996, 12वां 16 फरवरी से 23 फरवरी 1998, 13वां 5 सितंबर से 6 अक्‍तूबर 1999, 14हवां 20 अप्रैल से 10 मई 2004, 15वां 16 अप्रैल से 13 मई 2009 के बीच, सोलहवां 7 अप्रैल से 12 मई 2014 के बीच और 17वां आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई 2019 के बीच हुआ था। 
Edited by: Vrjendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लोकसभा इलेक्शन 2024 डेट, कब है Lok Sabha चुनाव