Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ट्रंप ने कानूनी स्कैंडल में खुद को बताया निर्दोष, अटॉर्नी पर फोड़ा ठीकरा

हमें फॉलो करें ट्रंप ने कानूनी स्कैंडल में खुद को बताया निर्दोष, अटॉर्नी पर फोड़ा ठीकरा
, शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (12:00 IST)
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को बढ़ती कानूनी तपिश से अपने ट्वीटों से खुद को बचाने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने अपने पूर्व अटॉर्नी माइकल कोहेन को कानून तोड़ने का आदेश कभी नहीं दिया था।


अमेरिका के राष्ट्रपति का यह तीसरा साल है और वे तेजी से संकट से घिरते जा रहे हैं, लेकिन वे संघर्ष के मूड में हैं और उन्होंने लंबे समय तक अपने अटार्नी रहे कोहेन से दूरी बनाने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा, मैंने माइकल कोहेन को कानून तोड़ने का निर्देश कभी नहीं दिया।

कोहेन को चुनाव अभियान के दौरान चंदे का दुरुपयोग करने समेत विभिन्न अपराधों में बुधवार को तीन साल कैद की सजा सुनाई गई। कोहेन पर उन दो महिलाओं को मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसे देने का भी आरोप है जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति के संबंध थे। ट्रंप ने इनमें से किसी भी महिला से यौन संबंध होने की बात से इनकार किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बंद हुए 200, 500 और 2000 के नोट, बस चल रहा है 100 रुपए का नोट